Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में फिर मिली अधजली लाश, हत्या की आशंका? पहचान मिटाने की...

बिलासपुर में फिर मिली अधजली लाश, हत्या की आशंका? पहचान मिटाने की कोशिश? मचा हड़कंप, कौन है युवक? जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तिफरा सब्जी मंडी के पास एक युवक की अधजली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सुबह जब स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के पास धुआं उठते देखा, तो मौके पर जाकर उन्होंने लाश पड़ी हुई देखी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सिरगिट्टी थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसकी लाश को जलाने की कोशिश की गई है। शव के पास से पुलिस को कुछ सामान और जलने के निशान मिले हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

मौके से पुलिस को कुछ कपड़ों के टुकड़े और जलने के निशान मिले हैं। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा सकें। क्षेत्र में दहशत का माहौल है,

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इंदिरा सेतु पुल के नदी में एक अर्धजली लाश मिली थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लगातार मिल रही अधजली लाशों के मामलों ने शहर की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।  फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य कारण की सभी संभावनाओं पर जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts