Monday, June 16, 2025
Homeअपराधपुलिस हिरासत में नाबालिक की बेदम पिटाई... नाबालिक का सिर फुटा... गर्लफ्रेंड...

पुलिस हिरासत में नाबालिक की बेदम पिटाई… नाबालिक का सिर फुटा… गर्लफ्रेंड से मिलने जाने की पुलिस ने दी सजा…!!!

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे एक नाबालिग को पुलिस ने जमकर पीटा। आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे थाने ले गए। वहां जूते, लात और पाइप से उसकी पिटाई की। सिर को दीवार पर मारा। इसके चलते उसका सिर फट गया और शरीर पर कई जगह जख्म हो गए हैं।

मामला सामने आने के बाद छुरिया थाना प्रभारी अवनीश श्रीवास को लाइन अटैच कर दिया गया है। डोंगरगढ़ SDOP आशीष कुंजाम ने बताया कि शिकायत के बाद शुरुआती जांच कर उसकी रिपोर्ट एसपी को सौंपी गई है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच अभी चल रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला 

दरअसल, दुर्ग निवासी नाबालिग 21 सितंबर को अपनी प्रेमिका से मिलने छुरिया से लगे एक गांव पहुंचा था। उस दौरान लड़की के घर में सिर्फ उसकी दादी थी। नाबालिग ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठकर खाना खा रहा था। तभी उसकी दादी आ गईं। इस पर वह दोनों डरकर कमरे में छिप गए।

संदेह होने पर उसकी दादी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए। वह लोग रात भर दरवाजा पीटते रहे। इसके चलते रात करीब 1 बजे से सुबह 6 बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकले। इसके बाद लड़की के परिजन भी पहुंच गए। यह देखकर लड़की ने ही डायल-112 को सूचना दी।

लड़की से युवक को मरवाए थप्पड़ 

नाबालिग ने बताया कि उसे और लड़की को पुलिस ने थाने ले गया था। आरोप है कि पुलिस ने लड़के के परिजनों को सूचना नहीं दी। इसी दौरान लड़की से युवक को थप्पड़ मरवाए गए। उसके बाद थाने में बंद कर कई बुरी तरह से लाठी डंडे से पीटा। फिर बेसुध हालत में होने के बाद थाना परिसर के बाहर फेंक दिया।

ITBP के जवान ने परिवार वालों को सूचना दी

बताया जा रहा है कि थाना परिसर से कुछ दूर ही ITBP का कैंप है। वहां के जवानों ने लड़के को सड़क पर बेसुध और घायल हालत में पड़ा देखा। इसके बाद लड़के को होश में लाकर उसके मोबाइल से परिवार वालों को सूचना दी। नाबालिग के परिजन छुरिया पहुंचे और उसे दुर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस पर क्रूरता बरतने के भी आरोप

नाबालिग के पिता ने पुलगांव थाने में भी शिकायत कर पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। नाबालिग के पिता का कहना है कि, उनके बेटे को बेरहमी से पीटा गया है। पुलिस पर क्रूरता बरतने के भी आरोप लगाए हैं। SDOP का कहना है कि मामले की जांच अभी चल रही है। जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे एक नाबालिग को पुलिस ने जमकर पीटा। आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे थाने ले गए। वहां जूते, लात और पाइप से उसकी पिटाई की। सिर को दीवार पर मारा। इसके चलते उसका सिर फट गया और शरीर पर कई जगह जख्म हो गए हैं। मामला सामने आने के बाद छुरिया थाना प्रभारी अवनीश श्रीवास को लाइन अटैच कर दिया गया है। डोंगरगढ़ SDOP आशीष कुंजाम ने बताया कि शिकायत के बाद शुरुआती जांच कर उसकी रिपोर्ट एसपी को सौंपी गई है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच अभी चल रही है। जानिए क्या है पूरा मामला  दरअसल, दुर्ग निवासी नाबालिग 21 सितंबर को अपनी प्रेमिका से मिलने छुरिया से लगे एक गांव पहुंचा था। उस दौरान लड़की के घर में सिर्फ उसकी दादी थी। नाबालिग ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठकर खाना खा रहा था। तभी उसकी दादी आ गईं। इस पर वह दोनों डरकर कमरे में छिप गए। संदेह होने पर उसकी दादी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए। वह लोग रात भर दरवाजा पीटते रहे। इसके चलते रात करीब 1 बजे से सुबह 6 बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकले। इसके बाद लड़की के परिजन भी पहुंच गए। यह देखकर लड़की ने ही डायल-112 को सूचना दी। लड़की से युवक को मरवाए थप्पड़  नाबालिग ने बताया कि उसे और लड़की को पुलिस ने थाने ले गया था। आरोप है कि पुलिस ने लड़के के परिजनों को सूचना नहीं दी। इसी दौरान लड़की से युवक को थप्पड़ मरवाए गए। उसके बाद थाने में बंद कर कई बुरी तरह से लाठी डंडे से पीटा। फिर बेसुध हालत में होने के बाद थाना परिसर के बाहर फेंक दिया। ITBP के जवान ने परिवार वालों को सूचना दी बताया जा रहा है कि थाना परिसर से कुछ दूर ही ITBP का कैंप है। वहां के जवानों ने लड़के को सड़क पर बेसुध और घायल हालत में पड़ा देखा। इसके बाद लड़के को होश में लाकर उसके मोबाइल से परिवार वालों को सूचना दी। नाबालिग के परिजन छुरिया पहुंचे और उसे दुर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पर क्रूरता बरतने के भी आरोप नाबालिग के पिता ने पुलगांव थाने में भी शिकायत कर पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। नाबालिग के पिता का कहना है कि, उनके बेटे को बेरहमी से पीटा गया है। पुलिस पर क्रूरता बरतने के भी आरोप लगाए हैं। SDOP का कहना है कि मामले की जांच अभी चल रही है। जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई होगी।