Monday, June 16, 2025
Homeअपराधतेज रफ्तार कार सवार ने बछड़ा को कुचला... फिर किया अंतिम संस्कार......

तेज रफ्तार कार सवार ने बछड़ा को कुचला… फिर किया अंतिम संस्कार… घटना का CCTV फुटेज आया सामने…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार कार सवार ने एक बछड़े को कुचला। इसके चलते बछड़े की मौके पर ही जान चली गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, अशोक नगर के रघु विहार कॉलोनी की है। जहा रविवार शाम एक गाय और उसका बछड़ा सड़क किनारे बैठे थे। तभी कॉलोनी में तेज रफ्तार में सफेद रंग की कार आई। मोड़ पर चालक ने बछड़े को बैठा देखा, लेकिन रोकने की जगह उसने कार बछड़े पर चढ़ा दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया।

वहीं हादसे के बाद बछड़ा कुछ देर तड़पता रहा। जिसके बाद बछड़ा मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने गौ-सेवकों को बुला लिया। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद कार चालक अपने रिश्तेदारों को लेकर घटनास्थल वापस आया और विधि विधान से पूजा अर्चना कर बछड़े का अंतिम संस्कार किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार कार सवार ने एक बछड़े को कुचला। इसके चलते बछड़े की मौके पर ही जान चली गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, अशोक नगर के रघु विहार कॉलोनी की है। जहा रविवार शाम एक गाय और उसका बछड़ा सड़क किनारे बैठे थे। तभी कॉलोनी में तेज रफ्तार में सफेद रंग की कार आई। मोड़ पर चालक ने बछड़े को बैठा देखा, लेकिन रोकने की जगह उसने कार बछड़े पर चढ़ा दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे के बाद बछड़ा कुछ देर तड़पता रहा। जिसके बाद बछड़ा मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने गौ-सेवकों को बुला लिया। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद कार चालक अपने रिश्तेदारों को लेकर घटनास्थल वापस आया और विधि विधान से पूजा अर्चना कर बछड़े का अंतिम संस्कार किया गया।