Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधदोस्ती के रिश्ते पर लगा कलंक, मोबाइल के लिए दोस्त की हत्या,...

दोस्ती के रिश्ते पर लगा कलंक, मोबाइल के लिए दोस्त की हत्या, मोबाइल लोकेशन ने खोला राज, आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले रतनपुर थाना क्षेत्र से लापता हुए नाबालिग बालक की गुत्थी को पुलिस ने महज कुछ दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतक के ही एक दोस्त को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी ने सिर्फ मोबाइल छीनने की नीयत से अपने ही दोस्त का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

मामला 31 जुलाई का है, जब भरारी निवासी धनंजय सूर्यवंशी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका नाबालिग भतीजा घर से बिना बताए मोबाइल फोन के साथ लापता हो गया है। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने अपहरण का अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरू की।

थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार छानबीन की। टेक्निकल इंटेलिजेंस और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। इसी दौरान खोजबीन में ग्राम भरारी के एक बंद पड़े स्कूल कक्ष से नाबालिग का शव बरामद हुआ।

पुलिस ने मृतक के दोस्तों से पूछताछ की तो संदेह छत्रपाल सूर्यवंशी (19 वर्ष) निवासी भरारी पर गया। पकड़े जाने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि गेम खेलने के लिए उसके पास मोबाइल नहीं था और इसी वजह से उसने मृतक से मोबाइल छीनने की योजना बनाई। विरोध करने पर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस बड़ी सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान सहित उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया, कमलेश बंजारे, प्र.आर. बलदेव सिंह, देवानंद चंद्राकर, आकाश डोंगरे और धनराज कुम्भकार की अहम भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts