Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधआदिवासी युवती से कार में सामूहिक दुष्कर्म, परिचित और दोस्तों ने मिलकर...

आदिवासी युवती से कार में सामूहिक दुष्कर्म, परिचित और दोस्तों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम, फिर बस स्टैंड के पास छोड़ा…

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। यहां एक आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की खबर सामने आई है। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और तफ्तीश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती रात को अपने परिचित युवक के घर पर ठहरी हुई थी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद युवती अकेली घर से बाहर निकल गई, लेकिन कुछ देर बाद उसका साथी भी बाहर आ गया। तभी अचानक उसके साथी के परिचित युवक अपने दोस्तों के साथ कार में वहां पहुंचे। युवती और उसका साथी उन लोगों के साथ कार में बैठ गए।

इसी दौरान आरोप है कि कार में मौजूद युवकों ने महिला थाना क्षेत्र अंतर्गत महेंद्र शोरूम के पास ले जाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को बस स्टैंड के पास छोड़ दिया और फरार हो गए। सदमे में डूबी युवती ने बड़ी हिम्मत कर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मामला सामने आने के बाद पीड़िता को मुलायजा के लिए तत्काल अस्पताल लाया गया। यहां सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां तक कि नाराज लोगों ने एएसपी की गाड़ी को घेर लिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

पुलिस ने इस गंभीर वारदात को संज्ञान में लेते हुए पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच में तेजी लाई जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और डीवीआर को जब्त कर लिया गया है।

इस घटना ने न केवल कवर्धा बल्कि पूरे प्रदेश में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। लोग लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts