Wednesday, February 11, 2026
Homeअजब गजबबिलासपुर में जमीन के नीचे बना ‘वाटर बम’..! फर्श तोड़कर बाहर फूटा...

बिलासपुर में जमीन के नीचे बना ‘वाटर बम’..! फर्श तोड़कर बाहर फूटा बोर का पानी, बाल बाल बचे मकान मालिक..! CCTV में कैद हुआ डरावना मंजर भयावह..!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़  बिलासपुर के उस्लापुर अंतर्गत गोकुलधाम क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान की अंडरग्राउंड बोरिंग अचानक तेज दबाव के कारण फट गई। बताया जा रहा है कि पास ही स्थित पड़ोसी प्लॉट में नई बोरिंग का काम चल रहा था, जिसकी वजह से जमीन के भीतर अत्यधिक प्रेशर बन गया और यह हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोरिंग फटते ही तेज दबाव के साथ पानी मकान के फर्श को तोड़ता हुआ बाहर निकल आया। कुछ ही पलों में घर के भीतर पानी भरने लगा, जिससे मकान मालिक समेत आसपास के लोग दहशत में आ गए। गनीमत यह रही कि घटना के समय मकान मालिक मौके पर मौजूद होने के बावजूद किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और वे बाल-बाल बच गए।

इस पूरी घटना का भयावह दृश्य घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह अचानक फर्श टूटता है और तेज रफ्तार से पानी बाहर की ओर बहने लगता है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पड़ोसी प्लॉट में हो रहे बोरिंग कार्य में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे आसपास के घरों की बोरिंग और संरचना पर दबाव पड़ा। बिना तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों का पालन किए बोरिंग किए जाने से यह स्थिति बनी।

यह घटना घुरू–अमेरी मार्ग के पास स्थित गोकुलधाम कॉलोनी की बताई जा रही है। हादसे के बाद मोहल्ले के लोग प्रशासन और नगर निगम से बोरिंग कार्यों पर सख्त निगरानी और नियमों के पालन की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts