Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेबिलासपुर के भारत माता स्कूल में अव्यवस्थाओं को लेकर एबीवीपी का विरोध,...

बिलासपुर के भारत माता स्कूल में अव्यवस्थाओं को लेकर एबीवीपी का विरोध, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…!

बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बिलासपुर महानगर के दयालबंद भाग ने रेलवे क्षेत्र स्थित भारत माता स्कूल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। परिषद का आरोप है कि विद्यालय में लगातार लापरवाही और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।

एबीवीपी पदाधिकारियों ने बताया कि विद्यालय परिसर में भारत माता की फोटो या प्रतिमा का अभाव है, जो संस्था के नाम के अनुरूप नहीं है। इसके अलावा हाल ही में परिसर में चाकूबाजी जैसी गंभीर घटना सामने आई, जिसने छात्रों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिषद ने यह भी आरोप लगाया कि एक ऐसी महिला शिक्षिका वर्तमान में सेवा दे रही हैं, जिन्हें पहले निलंबित किया जा चुका है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर संदेह उत्पन्न होता है। एबीवीपी का कहना है कि ये सभी तथ्य विद्यालय में बढ़ती अराजकता, असुरक्षा और प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाते हैं।

एबीवीपी की प्रमुख मांगें:

  • विद्यालय परिसर में भारत माता की फोटो तत्काल स्थापित की जाए।
  • चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों में शामिल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।
  • निलंबित शिक्षिका के मामले में विद्यालय प्रशासन स्पष्ट और सख्त निर्णय ले।

महानगर मंत्री अतिंद्र धर दीवान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो विद्यार्थी परिषद बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन की होगी।

इस दौरान प्रांत सह मंत्री एवं विभाग संयोजक हिमांशु कौशिक सहित आयुष तिवारी, प्रणव गौतम, वैष्णवी परसाई, अजय दुबे, रिशु साहू, नैतिक नामदेव, विपुल अग्रवाल, राहुल चौहान, सुधांशु यादव, मानसी तिग्गा, राशि मिश्र, तनाज मिर्ज़ा, राजन शुक्ला, तनिषा गौतम, अजय पांडेय, उत्तम चौहान, देवेश शर्मा, माधव शर्मा, कबीर करिहर, निखिल यादव, वेदांत राव, प्रणव सिंह तोमर, देवांशू पांडेय, तेजस्वी साहू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts