Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराध3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में भड़का अक्रोश...परिजनों ने...

3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में भड़का अक्रोश…परिजनों ने किया चक्काजाम…आरोपी को फांसी और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग…

बिलासपुर। बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बीते दिन 3 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार और मौत के बाद से जिले के लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। परिजनों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने नेहरू चौक मे चक्काजाम कर दिया। यहां पुलिस अधिकारी और तहसीलदार से उनकी बहस हुई।

आरोपी को फांसी और घर पर बुलडोजर की मांग

पीड़ित परिजनों को लेकर नेहरू चौक पहुंचे पड़ोसियों ने सोमवार दोपहर चक्काजाम कर दिया। आरोपी बालक को फांसी की सजा की मांग करने लगे। और आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग पर प्रदर्शनकारी अड़े थे। मौजूद एडिशनल एसपी उमेश कश्यप और अर्चना झा इन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया और बताया आरोपी पकड़ा गया है पूछताछ जारी है। लेकिन आक्रोशित नागरिक मानने तैयार नहीं हुए। तत्काल मकान तोड़ने और नाबालिग आरोपी को सजा देने की मांग कर रहे थे। स्थिति बिगाड़ते देख तहसीलदार अतुल वैष्णव ने परिजनों को आश्वासन दिया और साथ आए पड़ोसियों से कहा कानूनी कार्रवाई जरूर करेंगे। अगर नियम विरुद्ध पाया जाता है तो मकान तोड़ने मे देरी नहीं की जाएगी।

बाथरूम में मिली थी मासूम बच्ची की लाश

एक दिन पहले बिलासपुर के सिरगिट्टी में 3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की वारदात हुई है। रविवार रात 9 बजे के करीब गंभीर हालत में मासूम को लेकर परिजन सिम्स पहुंचे थे डॉक्टरों जांच मे बच्ची को मृत पाया। इससे आक्रोशित सभी परिजनों ने सिम्स मेडिकल के कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा मचाया। शर्मसार करने वाली यह वारदात रविवार को सिरगिट्टी थाना इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी भी नाबालिग है जिसकी उम्र 15-16 साल बतायी जा रही है। पीड़ित परिवार आरोपी के घर किराए से रहता है। मकान मालिक के बेटे ने शाम के समय बच्ची से दुष्कर्म किया। और उसे बेहोशी की हालत मे बाथरूम मे ही छोड़ दिया। शाम 4 बजे 3 वर्षीय बालिका की मां ने अपनी बच्ची को घर में नहीं मिलने पर इधर-उधर ढूंढने लगी, जिसके बाद पता चला कि, पड़ोस के ही 14 वर्षीय नाबालिग ने उसको अपने बाथरूम में बंद करके रखा है बच्ची की मां के द्वारा दरवाजा खुलवाने पर बच्ची अचेत अवस्था में मिली और लगातार उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था।

जिसे तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर हत्या का अपराध दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक नाबालिग पोर्न मूवी देखने का आदी था। जिस कारण 3 वर्षीय मासूम बच्ची को देखकर उसकी नियत बिगड़ गई और उसे अपने बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। पूरे मामले को लेकर अब परिजन कार्रवाई की मांग लो लेकर अड़े हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts