Tuesday, March 3, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में एक बार फिर गुंडागर्दी: महिला समेत पति की बेरहमी से...

बिलासपुर में एक बार फिर गुंडागर्दी: महिला समेत पति की बेरहमी से पिटाई, गाड़ियों में भी तोड़फोड़, CCTV में कैद हुई लाठी-डंडों की दबंगई..!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में महिला और उसके पति के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। जहां कुछ युवकों ने लाठी-डंडे और बांस से दंपति पर हमला कर दिया। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, घटना भूकंप अटल आवास के पास की बताई जा रही है, रात करीब 1 बजे महिला घर के अंदर सो रही थी, जबकि उसके पति टकेश्वर साहू और सेठ्ठी यादव घर के बाहर टेंट के सामान की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान जादू, प्रेम और मंथन नामक युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। शोर सुनकर महिला बाहर आई और झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि युवकों ने महिला और उसके पति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए सेठ्ठी यादव को भी पीटा गया। मारपीट में महिला की दोनों हाथों की उंगलियों और कमर में चोट आई है, जबकि सेठ्ठी यादव के दोनों हाथों में चोट लगी है।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने वहां खड़े कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की। छोटा हाथी और ई-रिक्शा समेत कई गाड़ियों के कांच ईंट-पत्थर मारकर तोड़ दिए गए।

घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts