Saturday, April 18, 2026
Homeअपराधरिसॉर्ट में चल रहा था ‘ताश का खेल’, पुलिस की रेड में...

रिसॉर्ट में चल रहा था ‘ताश का खेल’, पुलिस की रेड में 16 जुआरी धराए, 25 लाख से ज्यादा का माल जब्त…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर क्षेत्र में स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 16 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगद राशि, मोबाइल फोन और वाहन सहित कुल 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। यह कार्रवाई थाना अमलेश्वर और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक 1 मार्च को थाना अमलेश्वर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में कुछ लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश देने की योजना बनाई। पुलिस ने सुनियोजित तरीके से रिसॉर्ट को चारों ओर से घेर लिया ताकि कोई भी आरोपी मौके से फरार न हो सके।

रिसॉर्ट के अंदर चल रहा था जुआ

पुलिस टीम जब रिसॉर्ट के अंदर पहुंची तो वहां एक कमरे में ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था। मौके पर मौजूद सभी 16 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से नगद 3,59,470 रुपये बरामद किए गए। इसके अलावा 22 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल और 3 चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए। जब्त किए गए सामान और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम

गिरफ्तार आरोपियों में रोहित निर्मलकर (43 वर्ष) निवासी रावतपुरा कॉलोनी रायपुर, नरेश सोनकर (29 वर्ष) निवासी पाठागांव रायपुर, प्रमोद वर्मा (34 वर्ष) निवासी सत्यम विहार रायपुर, मुकेश धीमर (28 वर्ष) गुरुवार बाजार दुर्ग, संजू सोनकर (30 वर्ष) ग्राम खुडमुड़ा दुर्ग, नारायण टंडन (24 वर्ष) मगरघटा दुर्ग, डिजेंद्र निर्मलकर (30 वर्ष) निवासी बस्तीपारा कुथरेल दुर्ग, पुनीत राम साहू (46 वर्ष) अमलेश्वर दुर्ग, विनोद अमरदास (35 वर्ष) निवासी मगरघटा दुर्ग, शुभम चंद्राकर (30 वर्ष) सत्यम विहार रायपुर, गोपाल सोनकर (52 वर्ष) निवासी पाठागांव रायपुर, मनीष साहू (30 वर्ष) अमलेश्वर दुर्ग, सोनू साहू (29 वर्ष) अमलेश्वर दुर्ग, सत्यनारायण साहू (42 वर्ष) खुडमुड़ा दुर्ग, संजय साहू (32 वर्ष) सत्यम विहार कॉलोनी रायपुर तथा महेंद्र साहू (46 वर्ष) अमलेश्वर दुर्ग शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts