Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedजन्माष्टमी के पूर्व सर्व यादव समाज द्वारा निकाली जाएगी भगवान कृष्ण की...

जन्माष्टमी के पूर्व सर्व यादव समाज द्वारा निकाली जाएगी भगवान कृष्ण की शोभायात्रा…

बिलासपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति सर्व यादव समाज जिला बिलासपुर द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 अगस्त सोमवार को भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 11:00 बजे से विशाल शोभा यात्रा लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होकर गोल बाजार, सदर बाजार, नेहरू चौंक होते हुए स्व. श्री बी.आर. यादव जी की प्रतिमा स्थल बृहस्पति बाजार में दोपहर 02 बजे आमसभा के रूप में परिणित होगी।

दोपहर 12 बजे से बृहस्पति बाजार स्थित गार्डन में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक “मोर बहरा बेचागे स्टार डॉ. हिलेन्द्र ठाकुर अपने 25 कलाकारों के साथ रंगारंग प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में भव्य कलश यात्रा, लगभग 100 की संख्या में रावतनाच दल द्वारा पारंपरिक वेशभुषा में रावत नृत्य की प्रस्तुति के साथ-साथ शौर्य प्रदशन किया जावेगा। सर्व समाज के बुजुर्गों का सम्मान भी किया जावेगा। छोटे बच्चों एवं छात्र छात्राओं का राधा कृष्ण की झाँकी कार्यक्रम की आकषर्ण के केन्द्र रहेंगे। शोभा यात्रा में पधारे बंधुओं के लिये फलाहारी एवं भोग भण्डारा प्रसाद की भी व्वस्था रखी गयी है। उक्त जानकारी सर्व यादव समाज के अध्यक्ष विष्णु यादव एवं महासचिव रामचंद्र यादव ने संयुक्तरूप से प्रेसवार्ता कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts