Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधबिग ब्रेकिंग : देर रात बीच सड़क पर हुई धांय धांय... बदमाशों...

बिग ब्रेकिंग : देर रात बीच सड़क पर हुई धांय धांय… बदमाशों के आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी… एनिवर्सरी पार्टी से लौट के दौरान हुआ विवाद…

भिलाई। छत्तीसगढ़ के शांत प्रकृति के लिए जाने जाने वाले भिलाई टाउनशिप में रात 2 बजे कोतवाली थाना के पास ग्लोब चौक पर दरमियानी रात गोलियां चली। दो गुटों के बीच की आपसी रंजिश में हुई गोलीबाली में 2 शख्स घायल हो गया। गैंगवार में दो घायलों को रायपुर के अंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। गैंगवार में सुनील यादव और आदित्य सिंह घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार घायलों में सुनील यादव जियो कंपनी का कर्मचारी है। जबकि आदित्य सिंह छात्र है। जो लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-6 अमित जोश निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग थानों में मारपीट और गंभीर अपराधों में कई केस दर्ज है। इन दोनों के बीच पुराना विवाद है। स्टालिन ग्रुप में रोशन स्टालिन के साथ प्रखर चंद्राकर और मुकुल सोना जैसे लोग जुड़े हैं। आज गृहमंत्री का भिलाई में कुछ कार्यक्रम भी है।

एनिवर्सरी पार्टी के बाद हुई घटना

बताया जा रहा है कि, करीब एक सप्ताह पहले रोशन स्टालिन ने अमित जोश के बहनोई लक्की को ब्लेड से हमला किया था। उसे 7-8 टांके भी लगे थे। जिससे उनके बीच विवाद बढ़ गया। 25 जून को अमित जोश की एनिवर्सरी थी। देर रात 1-2 बजे के बीच पार्टी करने के बाद जोश और उसका एक साथी बाइक से घूमने निकले थे।

दोनों तरफ से हुई फायरिंग

जैसे ही ग्लोब चौक के आगे पहुंचे उन्हें बाइक पर तीन लड़के दिखे। वो लड़के दूसरे ग्रुप के बताए जा रहे हैं। वह दूसरे राज्य से आए थे। उन्हें देखते ही जोश ने उन पर गोली चलाई और भाग गए। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना है कि दोनों तरफ फायरिंग हुई है।

घायलों को रायपुर किया गया रेफर

सूचना मिलने पर भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत के चलते उन्हें रायपुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि, दोनों का इलाज रायपुर के में चल रहा है। उनकी हालत गंभीर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts