Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेVIDEO: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही... बिना सेफ्टी के लाइनमैन को चढ़ाया...

VIDEO: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही… बिना सेफ्टी के लाइनमैन को चढ़ाया खंभे पर… करेंट लगने से बुरी तरह झुलसा लाइनमैन… इंजीनियर पर लगे खंभे पर चढ़ने का दबाव लगाने के आरोप…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सब स्टेशन के पास ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के बाद सुधार के लिए पहुंचे संविदा कर्मचारी को इंजीनियर ने जबरन खंभे पर चढ़ा दिया। खंभे में चढ़कर कर्मचारी ने जैसे ही बिजली के तार को हाथ लगाया उसके कपड़ों में आग लग गई और वह झुलस गया।कर्मचारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिचरी बाजार की ट्रांसफार्मर हुआ धमाका

दरअसल, बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी रोहित कुमार ध्रुव ने बताया कि, गुरुवार की शाम शनिचरी बाजार के पास ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया। अधिकारियों के निर्देश पर वे साथी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे, इस दौरान वहां पर इंजीनियर भी मौजूद रहे।

तार को हाथ लगाया तो मारा जोर से झटका

इंजीनियर ने उन्हें खंभे पर चढ़ने के लिए कहा संविदा कर्मचारी खंभे पर चढ़ गया, कर्मचारी ने बताया कि, जैसे ही उसने तार को हाथ लगाया उसे जोर का झटका लगा। साथ ही उसके कपड़ों पर आग लग गई। इससे कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया।जैसे-तैसे वह खंभे से नीचे उतरा इसके बाद साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। अधिकारी सुरक्षा उपाय के बिना ही खंभों पर चढ़ा रहे हैं। इसके कारण कर्मचारियों की जान पर बन आई है। कुछ दिन पहले ही एक लाइनमैन की सिविल लाइन क्षेत्र में खंभे से गिरने के कारण मौत हो गई थी, इस दौरान भी सुरक्षा उपाय की कमी की बात सामने आई थी। इसके बाद भी अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।

संविदा कर्मचारी खंभे पर चढ़ने से किया था इंकार

बताया जा रहा कि इंजीनियर ने संविदा कर्मचारी को खंभे पर चढ़ने के लिए कहा, संविदा कर्मचारी ने खंभे पर चढ़ने से इंकार किया तो उन्हें बिजली सप्लाई बंद कर देने की बात कही गई। इंजीनियर की बात पर भरोसा करके संविदा कर्मचारी खंभे पर चढ़ गया।जहां पर वह करंट से झुलस गया।

हादसे की वीडियो सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल

इस घटना के बाद कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारी सुरक्षा उपाय के बिना ही खंभों पर चढ़ा रहे हैं। वहीं, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो को मौजूद किसी प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है।

इस वीडियो में करंट से झुलस कर घायल कर्मचारी खंभे में चिपका हुआ दिख रहा है और कर्मचारी उसे नीचे उतारकर ऑटो में अस्पताल लेकर जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts