बिलासपुर: नगर निगम चुनाव की तैयारियों के बीच आरक्षण प्रक्रिया पूरी/
बिलासपुर। बिलासपुर में नगर निगम चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। गुरुवार को कलेक्टर द्वारा 70 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी), और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्गों के लिए वार्डों का आरक्षण सुनिश्चित किया गया है।
चुनाव में पारदर्शिता और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता देते हुए आरक्षण प्रक्रिया तय मानकों के तहत संपन्न की गई। बिलासपुर के सभी 70 वार्डों को वर्गीकृत किया गया है, जिसमें कुछ वार्ड सामान्य वर्ग के लिए और कुछ ओबीसी, एससी, तथा एसटी वर्गों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
इस प्रक्रिया के बाद चुनावी गतिविधियां और तेज हो गई हैं, जिससे नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में सरगर्मी बढ़ गई है।
नीचे देखें सूची 👇🏻