Sunday, February 15, 2026
Homeअपराधबिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मिनटों में बनते थे फर्जी सिम कार्ड,...

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मिनटों में बनते थे फर्जी सिम कार्ड, दिल्ली-राजस्थान तक फैला था फर्जी सिम रैकेट, 5 आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले “पी.ओ.एस. एजेंटों” पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. (साइबर सेल), रेंज साइबर थाना बिलासपुर और थाना कोटा की टीमों ने मिलकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली, अलवर और अन्य स्थानों पर साइबर ठगों को मिल रहे थे फर्जी सिम कार्ड

जांच में पता चला कि कोटा थाना क्षेत्र के कुछ लोग आम नागरिकों की आईडी पर एक से अधिक सिम कार्ड जारी कर रहे थे। ये सिम कार्ड दिल्ली, अलवर (राजस्थान) और अन्य स्थानों पर साइबर ठगों को बेचे जाते थे, जो इन्हें डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड, केवाईसी अपडेट जैसे साइबर अपराधों में इस्तेमाल कर रहे थे।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध बैंक खातों (“म्यूल अकाउंट”) की जांच की और पाया कि साइबर ठगी में उपयोग किए गए सिम कार्ड फर्जी तरीके से जारी किए गए थे। इसके बाद विभिन्न टीमों का गठन कर *lएक साथ छापेमारी की गई, जिससे 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

इन सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कोटा में अपराध क्रमांक 183/2025 के तहत धारा 66(C)-INF, 316(5), 318(4), 336(3)-BNS में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने टीम को इनाम देने की घोषणा 

इस कार्रवाई में ए.एस.पी. ग्रामीण अर्चना झा, ए.एस.पी. (ए.सी.सी.यू.) अनुज कुमार, एस.डी.ओ.पी. कोटा नूपूर उपाध्याय, थाना प्रभारी कोटा सुमित कुमार (भा.पु.से.), और रेंज साइबर थाना प्रभारी विजय चौधरी सहित अन्य अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने सफल ऑपरेशन के लिए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

“पी.ओ.एस. एजेंट” और “म्यूल अकाउंट” पर होगी लगातार कार्रवाई

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले “पी.ओ.एस. एजेंटों” और साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले “म्यूल अकाउंट्स” पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। इस ऑपरेशन से साइबर अपराधियों की गतिविधियों पर बड़ी चोट पहुंची है।

आरोपी नाम:

1. अंशु श्रीवास (19) – निवासी पथर्रा, थाना कोटा, बिलासपुर

2. फिरोज अंसारी (19) – निवासी फिरंगीपारा, थाना कोटा, बिलासपुर

3. मुकुल श्रीवास (21) – निवासी फिरंगीपारा, थाना कोटा, बिलासपुर

4. द्वारिका साहू (23) – निवासी वार्ड नं. 10, डाक बंगला पारा, थाना कोटा, बिलासपुर

5. जय पालके (20) – निवासी नवागांव, कोटा, थाना कोटा, बिलासपुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts