Wednesday, February 11, 2026
HomeUncategorizedऑपरेशन सिंदूर के सफलता में राजधानी रायपुर में भाजपा निकाली तिरंगा...

ऑपरेशन सिंदूर के सफलता में राजधानी रायपुर में भाजपा निकाली तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले– मां-बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को नहीं छोड़ेगी सेना…

रायपुर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। इस सैन्य कार्रवाई के बाद पूरे देश में उत्साह और देशभक्ति की लहर दौड़ गई। इसी कड़ी में, रायपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार शाम को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. तिरंगा यात्रा मरीन ड्राइव से घड़ी चौक तक निकाली जा रही है।

तेलीबांधा (मरीन ड्राइव) से जयस्तंभ चौक तक निकाली गई इस यात्रा में न केवल बीजेपी के नेता, बल्कि विभिन्न समाजों के लोग, साधु-संत, और सैनिक परिवारों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के माध्यम से देश की एकता, सेना के शौर्य और आतंकवाद के खिलाफ कड़े रुख का संदेश दिया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, देश के सैनिकों ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों को तबाह किया। जिसमें आतंकी पलते बढ़ते थे। आतंकियों ने हमारी माताओं-बहनों का सिंदूर उजाड़ने का काम किया था, उनके केंद्र को ही उजाड़ने का काम हमारे सैनिकों ने किया है। हम उनके अदम्य साहस को नमन करते हैं।

CM ने कहा कि, कोई भी गलतफहमी में किसी को नहीं रहना है। अभी ऑपरेशन सिंदूर स्थगित हुआ है, खत्म नहीं। इस तरह की अफवाह न फैलाएं, सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें चल रही है। जिन लोगों ने माता-बहनों का सिंदूर उजाड़ा है। उन्हें चुन-चुन कर सेना मारेगी। भारत का सिर हमेशा ऊंचा रहेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, अब पाकिस्तान ने नजर उठाकर देखा तो कड़ा प्रहार होगा। रायपुर शहर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, पाकिस्तान सुधर जाए वरना उसे उजाड़ देंगे। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि, पाकिस्तान को घुसकर मारेंगे। बता दें कि, इसका आयोजन प्रदेश स्तर, जिला स्तर और मंडल स्तर पर किया जा रहा है।

पूर्व सैनिक कल्याण फाउंडेशन रायपुर के भूतपूर्व सैनिक भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। जिसमें दिनेश मिश्रा, संदीप पुरानकर, रविप्रताप तिवारी, गंगा प्रसाद शर्मा, आर के श्रीवास्तव, प्रबल मिश्रा, राम कुमार मिश्रा, अजय सिंह, राकेश सिंह, आर के सोनी, के के गोयल, भारत शर्मा, अशोक जायसवाल, रविशंकर वर्मा, विजय कुमार साहू, कमल किशोर साहू, सोहन लाल और गौरव पवार शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts