Friday, August 1, 2025
HomeUncategorizedदिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत, छत्तीसगढ़ में रामविचार नेताम का दोगुना...

दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत, छत्तीसगढ़ में रामविचार नेताम का दोगुना जोश, कार्यकर्ताओं संग किया डांस, बोले – दिल्ली ने विकास को दिया वोट, जनता का धन्यवाद…

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी, आप को भारी नुकसान/  

भाजपा ने बनाई सरकार, 48 सीटों पर बनाई बढ़त

रायपुर। दिल्ली विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। अब तक भाजपा ने 48 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर आगे है। कांग्रेस का इस चुनाव में खाता भी नहीं खुला।

छत्तीसगढ़ में मनाया गया जीत का जश्न

दिल्ली में भाजपा की जीत को लेकर छत्तीसगढ़ में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। मंत्री राम विचार नेताम ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जीत की खुशी में डांस किया।

9% बढ़ा भाजपा का वोट शेयर, AAP को 10% नुकसान

इस चुनाव में भाजपा को पिछले चुनाव (2020) की तुलना में 9% ज्यादा वोट मिले हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 10% वोटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को सीटें न मिलने के बावजूद 2% वोटों का फायदा हुआ है।

40 सीटों का फेरबदल, भाजपा को फायदा, AAP को नुकसान

भाजपा ने 2020 के चुनाव की तुलना में 40 सीटों का इजाफा किया, जबकि आम आदमी पार्टी को 40 सीटों का नुकसान हुआ। कांग्रेस इस बार भी शून्य पर रही।

AAP दफ्तर में सन्नाटा, अंदर से लगा ताला

AAP की करारी हार के बाद पार्टी कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अंदर से ताला लगा दिया गया है और सिर्फ कुछ पार्टी पदाधिकारियों को ही जाने की अनुमति दी गई है। वहीं, मीडियाकर्मियों को कार्यालय में प्रवेश नहीं मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी, आप को भारी नुकसान/   भाजपा ने बनाई सरकार, 48 सीटों पर बनाई बढ़त रायपुर। दिल्ली विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। अब तक भाजपा ने 48 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर आगे है। कांग्रेस का इस चुनाव में खाता भी नहीं खुला। छत्तीसगढ़ में मनाया गया जीत का जश्न दिल्ली में भाजपा की जीत को लेकर छत्तीसगढ़ में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। मंत्री राम विचार नेताम ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जीत की खुशी में डांस किया। 9% बढ़ा भाजपा का वोट शेयर, AAP को 10% नुकसान इस चुनाव में भाजपा को पिछले चुनाव (2020) की तुलना में 9% ज्यादा वोट मिले हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 10% वोटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को सीटें न मिलने के बावजूद 2% वोटों का फायदा हुआ है। 40 सीटों का फेरबदल, भाजपा को फायदा, AAP को नुकसान भाजपा ने 2020 के चुनाव की तुलना में 40 सीटों का इजाफा किया, जबकि आम आदमी पार्टी को 40 सीटों का नुकसान हुआ। कांग्रेस इस बार भी शून्य पर रही। AAP दफ्तर में सन्नाटा, अंदर से लगा ताला AAP की करारी हार के बाद पार्टी कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अंदर से ताला लगा दिया गया है और सिर्फ कुछ पार्टी पदाधिकारियों को ही जाने की अनुमति दी गई है। वहीं, मीडियाकर्मियों को कार्यालय में प्रवेश नहीं मिल रहा है।