Homeअपराधदो दिन से लापता महिला का पहाड़ी पर मिला शव, प्रेम संबंध...

दो दिन से लापता महिला का पहाड़ी पर मिला शव, प्रेम संबंध के विवाद में हत्या की आशंका; संदिग्ध अस्पताल में भर्ती

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र में लापता 30 वर्षीय महिला का शव पहाड़ी इलाके में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला दो दिन से लापता थी। पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त तलाश के दौरान तिलसा रवार पहाड़ी पर शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को चिन्हांकित किया है, जो जहर सेवन के बाद कोरबा अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम अंगारखार निवासी महिला 22 नवंबर से लापता थी। 24 नवंबर को गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद पंतोरा चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार आसपास के क्षेत्रों में पतासाजी कर रही थी। 25 नवंबर को पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने तिलसा रवार पहाड़ी क्षेत्र में तलाश की। इसी दौरान महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रेम संबंध को लेकर विवाद की आशंका

जांच में पता चला कि महिला अपने परिचित से मिलने पहाड़ी क्षेत्र में गई थी। इसी दौरान गांव का एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचा। पुलिस के अनुसार, प्रेम संबंध को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। इसके बाद महिला के साथ घटना होने की आशंका जताई गई है।

पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस जोड़कर जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। उसके जहर सेवन करने की सूचना के बाद उसे कोरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। स्वस्थ होने के बाद पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts