Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेचेतना अभियान: जब पुलिस, छात्र और कला ने मिलकर दी जागरूकता की...

चेतना अभियान: जब पुलिस, छात्र और कला ने मिलकर दी जागरूकता की मिसाल, नुक्कड़ नाटक से लेकर रंगोली तक, आत्मानंद स्कूल में गूंजी जागरूकता की आवाज…

(बिलासपुर) चेतना अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस का धुरी पारा स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम/

नशे, साइबर क्राइम और महिला अपराध पर छात्रों को किया जागरूक/

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने चेतना अभियान के चौथे चरण “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” के तहत आज धुरी पारा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल में जागरूकता अभियान आयोजित किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को नशे, साइबर क्राइम और महिला अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

नुक्कड़ नाटक और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता फैलाई

कार्यक्रम में छात्रों ने नुक्कड़ नाटक, कविता, रंगोली और पेंटिंग के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे और महिला बाल अपराधों के खिलाफ गहरा संदेश दिया गया। साथ ही बच्चों ने कविता के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों पर जोर दिया।

जागरूकता पर आधारित प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण

इस कार्यक्रम में यूथ फार नेशन की संस्थापिका प्रतिज्ञा सिंह, थाना सिविल लाइन के सब इंस्पेक्टर विष्णु यादव, स्कूल के प्राचार्य  देबनाथ मुखर्जी और अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। जागरूकता पर आधारित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा, छात्रों को तबला और खेल सामग्री भी प्रदान की गई।

बच्चों को संगठित अपराधों से अवगत कराया गया

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संगठित अपराधों के बारे में भी बताया गया और उन्हें समाज में इन अपराधों से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts