Saturday, February 14, 2026
Homeअन्य खबरेCM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर वार – कहा, अब सिर्फ फ्यूज...

CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर वार – कहा, अब सिर्फ फ्यूज बल्ब बची है पार्टी! जिनका खुद का इतिहास संविधान विरोधी रहा, वे संविधान बचाने की कर रहे बात…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब देश की राजनीति में अपनी प्रासंगिकता खो चुकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस अब एक फ्यूज बल्ब बन गई है, जिसने जनता का भरोसा गंवा दिया है।”

मुख्यमंत्री साय ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी अब केवल विवादित और बेतुके बयानों के जरिए खुद को चर्चा में बनाए रखने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सच्चाई को समझ चुकी है और कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली।

मुख्यमंत्री साय मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन हेतु राजस्थान के दौरे पर थे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. एयरपोर्ट पर पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस द्वारा जारी किए गए ‘गायब’ पोस्टर और संविधान बचाओ रैली पर तीखा प्रहार किया।

संविधान का सबसे बड़ा अपमान कांग्रेस ने ही किया है – मुख्यमंत्री साय

कांग्रेस की ओर से हाल ही में आयोजित संविधान बचाओ रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संविधान को सबसे ज्यादा खतरा कांग्रेस ने ही पहुँचाया है। देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या किसने की. गैर-कांग्रेसी दलों के नेताओं को जेल में किसने डाला। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इन्होंने कई बार संविधान में संशोधन किया। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग खुद संविधान का दुरुपयोग करते रहे हैं, उन्हें संविधान बचाने की बात करना शोभा नहीं देता। यह केवल दिखावा है, जनता सब देख और समझ रही है।

राजनीति में उबाल, मुख्यमंत्री साय के बयान से सियासी सरगर्मी

मुख्यमंत्री साय के हालिया तीखे बयान ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक फिज़ा में नई हलचल पैदा कर दी है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज़ हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री साय का यह बयान भाजपा की रणनीतिक योजना का हिस्सा है, जिसके जरिए पार्टी कांग्रेस के पूर्व कार्यकाल की कमज़ोरियों को उजागर कर सियासी लाभ लेना चाहती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts