Saturday, March 28, 2026
HomeUncategorizedखौफ में कॉलोनीवासी: आवारा कुत्तों ने 6 साल के मासूम बच्चे को...

खौफ में कॉलोनीवासी: आवारा कुत्तों ने 6 साल के मासूम बच्चे को नोचा, 200 से ज्यादा घाव कर गए आवारा कुत्ते, हालत गंभीर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हाल ही में दलदल सिवनी के आर्मी चौक में एक दर्दनाक घटना घटी, जहां आवारा कुत्तों ने 6 साल के मासूम पर हमला कर दिया।

घटना 13 फरवरी की देर शाम की है, जब तीन आवारा कुत्तों ने मासूम को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के सिर और पीठ पर गहरे जख्म कर दिए, जिससे उसके शरीर पर 200 से अधिक घाव हो गए। आसपास मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद बच्चे के पिता मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे कुत्तों से बचाया।

बच्चे को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद स्थानीय लोग डरे हुए हैं और प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts