Homeअपराधखाकी पर भ्रष्टाचार का दाग! 10 हजार की रिश्वत लेते महिला हेड...

खाकी पर भ्रष्टाचार का दाग! 10 हजार की रिश्वत लेते महिला हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा…

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोड़ेनार थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक पिलेश्वरी साहू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जब्त ट्रैक्टर के दस्तावेज उपलब्ध कराने और वाहन सुपुर्दनामा पर छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

ACB के अनुसार, कोड़ेनार निवासी बंगालू यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके नाम से खरीदे गए आयशर ट्रैक्टर को उसने घरेलू कार्य के लिए गांव के एक व्यक्ति को दिया था। वर्ष 2025 में ट्रैक्टर-ट्रॉली से जुड़े एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसके बाद वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया था।

इस मामले की जांच कोड़ेनार थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पिलेश्वरी साहू कर रही थीं। आरोप है कि उन्होंने ट्रैक्टर की जब्ती संबंधी दस्तावेज देने और वाहन को सुपुर्दनामा पर छोड़ने की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

शिकायतकर्ता रिश्वत देने के बजाय आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB जगदलपुर की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही महिला प्रधान आरक्षक ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लिए, टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts