Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेदीपक बैज का बीजेपी पर तीखा प्रहार—दो साल में विकास शून्य, जनता...

दीपक बैज का बीजेपी पर तीखा प्रहार—दो साल में विकास शून्य, जनता हुई निराश”, बैज के आरोपों की झोल — बिजली बिल रियायत में भी किया कटौती, महिलाओं की योजनाएँ कागज़ों तक सीमित, जमीन गाइडलाइन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार की नीतियों पर कड़ा ऐतराज़ जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों पर खरी नहीं उतरी है और पिछले दो सालों में लोगों को निराशा ही हाथ लगी है। बैज ने दावा किया कि यदि आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा को जनता का समर्थन नहीं मिलेगा।

गाइडलाइन दर बढ़ोतरी वापस लेने की मांग

बैज ने भूमि गाइडलाइन दरों में वृद्धि को जनविरोधी बताते हुए सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी गई तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। उनका आरोप है कि किसानों के साथ छल करते हुए उनकी जमीनों के रकबे में कटौती की गई और युवाओं को रोजगार नहीं मिला।

महतारी वंदन योजना पर सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ‘महतारी वंदन योजना’ को लेकर भी सरकार को घेरा। उनका कहना है कि पांच लाख महिलाओं के नाम पर प्रचारित यह योजना वास्तविक धरातल पर मौजूद ही नहीं है। वहीं संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा अभी तक अटका हुआ है, जिसकी वजह से कर्मचारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

बिजली बिल पर भी निशाना

बैज ने कहा कि साय मंत्रिमंडल ने केवल एक साल के लिए 200 यूनिट तक बिजली बिल आधा करने की घोषणा की है, जबकि कांग्रेस सरकार के समय यह लाभ 400 यूनिट तक लागू था। उन्होंने मांग की कि पुरानी रियायत तुरंत बहाल की जाए।

एसआईआर सूची में मतदाताओं का नाम गायब होने की आशंका

उन्होंने एसआईआर को लेकर भी चिंता जताई। बैज का कहना है कि करीब 22 लाख मतदाताओं का डेटा दर्ज नहीं है और उनके सूची से बाहर होने का खतरा है। इसको सुधारने के लिए उन्होंने चुनाव आयोग से तीन महीने का अतिरिक्त समय मांगा है।

‘मनी लॉन्ड्रिंग’ के आरोप

भूमि गाइडलाइन दरों पर फिर से निशाना साधते हुए बैज ने सरकार पर मनी लॉन्ड्रिंग को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि गरीब और किसान अब जमीन कैसे खरीद पाएंगे? उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनविरोधी नीति वापस नहीं ली गई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की तैयारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts