Tuesday, June 17, 2025
Homeअन्य खबरेउप मुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे की रानीदहरा में डूबने से मौत......

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे की रानीदहरा में डूबने से मौत… दोस्तों के साथ गया पिकनिक मनाने… 16 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला शव…

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साहू की वॉटरफॉल में डूबने से मौत हो गई है। रातभर से 16 घंटे लगातार तलाश के बाद NDRF और पुलिस की टीम ने शव को खोज निकाला है।

16 घंटे बाद मिला युवक की शव

जानकारी के मुताबिक, रविवार को तुषार अपने 6 अन्य साथियों के साथ नहाने कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात गए थे। जहां नहाने के दौरान तुषार के वॉटरफॉल गहराई में चले गए और डूब गए। तुषार के डूबने की जानकारी मिलते ही तुरंत NDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू की। 16 घंटे लगातार तलाश के बाद तुषार की शव बरामद की गई है।

पानी के तेज बहाव में नीचे गहरे खाई में बहकर डूब गया युवक

बता दें कि, तुषार अपने 6 साथियों के साथ कबीरधाम जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर स्थित रानीदहरा जलप्रपात सैर करने पहुंचे थे। शाम में करीब 5 बजे एक साथ वाटरफॉल में नहाने के लिए उतरे थे। इसके बाद तभी तुषार साहू अचानक डूबने लगे। दोस्तों को लगा नहा रहा है। लेकिन युवक पानी के तेज बहाव में नीचे गहरे खाई में बहकर डूब गए। जिसे उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन, नहीं बचा पाए।

डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजा तुषार साहू
          डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजा तुषार साहू

नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, तुषार साहू साहू अपने दोस्तों के साथ जलप्रपात में नहा रहा था। अचानक से वह गहरे पानी में समा गया और डूबता चला गया। फिलहाल मौके पर बोडला थाना पुलिस की टीम मौजूद है। उसे तलाश किया जा रहा है।

रोजाना हजारों की संख्या में आते है पर्यटक

कवर्धा से करीब 50 किलोमीटर दूर बोड़ला विकासखंड में रानीदहरा जलप्रपात है। पर्यटन के लिए फेमस इस वाटरफॉल में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक सैर करने के लिए आते हैं।

पिछले साल भी 2 बच्चों की डूबने से हुई थी मौत

इसी दौरान पिछले साल भी 2 बच्चे की मौत हुई थी। राहुल ठाकुर पिता ललित ठाकुर उम्र 25, निवासी देवागन पारा कवर्धा व शुभम झरिया पिता अशोक झरिया 25 वर्ष निवासी मठपारा कवर्धा नहाते समय जलप्रपात के पानी में डूब गए। उनके साथियों द्वारा गमछा शर्ट का रस्सी बनकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा पाए। इससे पता चलता है कि यहां सुरक्षा के भी कोई खास इंतजाम नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साहू की वॉटरफॉल में डूबने से मौत हो गई है। रातभर से 16 घंटे लगातार तलाश के बाद NDRF और पुलिस की टीम ने शव को खोज निकाला है। 16 घंटे बाद मिला युवक की शव जानकारी के मुताबिक, रविवार को तुषार अपने 6 अन्य साथियों के साथ नहाने कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात गए थे। जहां नहाने के दौरान तुषार के वॉटरफॉल गहराई में चले गए और डूब गए। तुषार के डूबने की जानकारी मिलते ही तुरंत NDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू की। 16 घंटे लगातार तलाश के बाद तुषार की शव बरामद की गई है। पानी के तेज बहाव में नीचे गहरे खाई में बहकर डूब गया युवक बता दें कि, तुषार अपने 6 साथियों के साथ कबीरधाम जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर स्थित रानीदहरा जलप्रपात सैर करने पहुंचे थे। शाम में करीब 5 बजे एक साथ वाटरफॉल में नहाने के लिए उतरे थे। इसके बाद तभी तुषार साहू अचानक डूबने लगे। दोस्तों को लगा नहा रहा है। लेकिन युवक पानी के तेज बहाव में नीचे गहरे खाई में बहकर डूब गए। जिसे उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन, नहीं बचा पाए।
डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजा तुषार साहू
          डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजा तुषार साहू
नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, तुषार साहू साहू अपने दोस्तों के साथ जलप्रपात में नहा रहा था। अचानक से वह गहरे पानी में समा गया और डूबता चला गया। फिलहाल मौके पर बोडला थाना पुलिस की टीम मौजूद है। उसे तलाश किया जा रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में आते है पर्यटक कवर्धा से करीब 50 किलोमीटर दूर बोड़ला विकासखंड में रानीदहरा जलप्रपात है। पर्यटन के लिए फेमस इस वाटरफॉल में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक सैर करने के लिए आते हैं। पिछले साल भी 2 बच्चों की डूबने से हुई थी मौत इसी दौरान पिछले साल भी 2 बच्चे की मौत हुई थी। राहुल ठाकुर पिता ललित ठाकुर उम्र 25, निवासी देवागन पारा कवर्धा व शुभम झरिया पिता अशोक झरिया 25 वर्ष निवासी मठपारा कवर्धा नहाते समय जलप्रपात के पानी में डूब गए। उनके साथियों द्वारा गमछा शर्ट का रस्सी बनकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा पाए। इससे पता चलता है कि यहां सुरक्षा के भी कोई खास इंतजाम नहीं है।