Wednesday, February 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़BIG NEWS : राजधानी के लभांडी इलाके में डायरिया का प्रकोप... लगातर...

BIG NEWS : राजधानी के लभांडी इलाके में डायरिया का प्रकोप… लगातर बीमार पड़ रहे लोग… 85 लोग हो चुके हैं शिकार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ रायपुर के लभांडी इलाके में डायरिया का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है। लभांडी इलाके की संकल्प सोसायटी में डायरिया महामारी की तरह फ़ैल रहा है। इलाके में लगातार डायरिया के मरीज मिल रहे हैं। छोटे छोटे बच्चे, गर्भवती महिलों समेत बड़ी संख्या में बुजुर्ग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरीजों से मिलने के लिए रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हाल चाल जाना।

85 से ज्यादा लोग हुए बीमार

मिली जानकारी के अनुसार, लभांडी के संकल्प सोसायटी में डायरिया महामारी की तरह फ़ैल रहा है। तीनों दिनों में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़कर 85 से ज्यादा हो गई है। छोटे बच्चे, गर्भवती महिलों समेत बड़ी संख्या में बुजुर्ग डायरिया की चपेट में आ गए हैं।

अस्पताल में चल रहा गंभीर रूप से बीमारों का इलाज

देर रात भी डायरिया से ग्रसित 8 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं सोसायटी में लगातार फ़ैल रहे डायरिया से नाराज लोगों ने एक साथ कॉलोनी छोड़ने की बात कही है।

विधायक ने जाहिर की नाराजगी

एक ओर जहां क्षेत्र में डायरिया तेजी से फैल रहा है वहीं दूसरी ओर रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू डायरिया से ग्रसित मरीजों से मिलने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हाल चाल जाना। लोगों ने विधायक के सामने भी नाराजगी जाहिर की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts