Wednesday, February 11, 2026
HomeUncategorizedबिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय लाठी स्पोर्ट्स प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न...

बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय लाठी स्पोर्ट्स प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न…

 

बिलासपुर। रविवार को साइंस कॉलेज मैदान, बिलासपुर के बास्केटबॉल कोर्ट में लाठी स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन इंडिया (LSOI) के अध्यक्ष श्री प्रतीक अग्रवाल जी, छत्तीसगढ़ राज्य प्रमुख श्री अरविंदर सिंह खुराना, और सचिव संदीप ताम्रकार के नेतृत्व में *प्रथम जिला स्तरीय लाठी स्पोर्ट्स प्रशिक्षण शिविर* का आयोजन किया गया।

इस निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर में सीनियर प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला और सहायक महिला प्रशिक्षक काजल कुर्रे, काजल पुरैना, और विभावरी मोदी ने खिलाड़ियों को लाठी स्पोर्ट्स की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी एवं अतिथि

इस आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले बिलासपुर कराटे स्कूल के प्रमुख  हरिशंकर साहू और प्रशिक्षक राजेश सारथी ने इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में शैलेन्द्र सिंह, दुष्यंत सिंह, अखिलेश साहू और प्रीति साहू ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

खिलाड़ियों की भागीदारी 

बिलासपुर जिले के विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 40 खिलाड़ियों ने इस प्रशिक्षण का लाभ उठाया। प्रतिभागी खिलाड़ियों में रिया साहू, देवश्री बघेल, शिवम साहू, सपना श्रीवास, विवेक नेताम, समीक्षा सारथी, आराध्या साहू, सानवी पांडेय, समीर पाटले, जीनत खान, और अयाज खान जैसे नाम शामिल रहे।

अन्य प्रतिभागियों में लावण्या कूथे, केयान कूथे, ग्रन्थ वशिष्ठ, आरती शर्मा, सृष्टि यादव, सौम्या साहू, आदि पांडेय, अंश सिंह राजपूत, ख्याति वर्मा, प्रगति साहू, शौर्य प्रताप सिंह, ह्वदय पटेल, और प्रत्यूष पुड़के जैसे खिलाड़ी शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य

इस शिविर का उद्देश्य युवाओं को लाठी स्पोर्ट्स के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस परंपरागत खेल में निपुण बनाना था। कार्यक्रम को खिलाड़ियों और अतिथियों ने बेहद सराहा। आयोजकों ने इसे भविष्य में और अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts