Thursday, June 26, 2025
Homeअपराधडबल मर्डर: सनकी पति का खौफनाक कृत्य: पत्नी और मासूम बेटी की...

डबल मर्डर: सनकी पति का खौफनाक कृत्य: पत्नी और मासूम बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी और पांच साल की बेटी की बेरहमी से कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह दर्दनाक वारदात कमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझपारा गांव की है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। आरोपी युवक सुशील माझी (34 वर्ष) अपनी पत्नी संझई माझी (32 वर्ष) के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आवेश में आए सुशील ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। संझई की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी पति
                                         आरोपी पति

हृदय विदारक दृश्य यहीं खत्म नहीं हुआ। घटनास्थल पर मौजूद उनकी मासूम बेटी प्रियंका माझी (7 वर्ष) ने जब मां को लहूलुहान हालत में देखा, तो वह चीखने लगी। क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए सुशील ने उस पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे मासूम की भी मौके पर मौत हो गई।

पड़ोसियों ने घर से आ रही चीख-पुकार सुनी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मैनपाट पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा बंद देख छप्पर तोड़कर अंदर दाखिल हुई। तब तक आरोपी खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश कर चुका था, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों ने उसे समय रहते पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

इस डबल मर्डर की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीण स्तब्ध हैं कि घरेलू शक और तनाव इस हद तक किसी को हैवान बना सकता है। पुलिस अब आरोपी की मानसिक स्थिति और घटना के पीछे की पूरी सच्चाई जानने के प्रयास में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी और पांच साल की बेटी की बेरहमी से कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह दर्दनाक वारदात कमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझपारा गांव की है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। आरोपी युवक सुशील माझी (34 वर्ष) अपनी पत्नी संझई माझी (32 वर्ष) के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आवेश में आए सुशील ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। संझई की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी पति
                                         आरोपी पति
हृदय विदारक दृश्य यहीं खत्म नहीं हुआ। घटनास्थल पर मौजूद उनकी मासूम बेटी प्रियंका माझी (7 वर्ष) ने जब मां को लहूलुहान हालत में देखा, तो वह चीखने लगी। क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए सुशील ने उस पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे मासूम की भी मौके पर मौत हो गई। पड़ोसियों ने घर से आ रही चीख-पुकार सुनी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मैनपाट पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा बंद देख छप्पर तोड़कर अंदर दाखिल हुई। तब तक आरोपी खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश कर चुका था, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों ने उसे समय रहते पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। इस डबल मर्डर की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीण स्तब्ध हैं कि घरेलू शक और तनाव इस हद तक किसी को हैवान बना सकता है। पुलिस अब आरोपी की मानसिक स्थिति और घटना के पीछे की पूरी सच्चाई जानने के प्रयास में जुटी है।