Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधडबल मर्डर : सास-दामाद की हत्या, बेटी गंभीर घायल, घर में मिली...

डबल मर्डर : सास-दामाद की हत्या, बेटी गंभीर घायल, घर में मिली दोनों की लाश, मुआवजा विवाद में वारदात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दशहरे के दिन एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रायकेरा में गुरुवार (2 अक्टूबर) की सुबह एक ही परिवार के दो सदस्यों की लाश घर के अंदर मिली, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई।

मृतकों की पहचान 80 वर्षीय सुकमेत सिदार और उनके 60 वर्षीय दामाद लक्ष्मण सिदार के रूप में हुई है। दोनों की मौत गला दबाकर किए गए हमले के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं सुकमेत की बेटी (लक्ष्मण की पत्नी) गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज टिंगनी अस्पताल में जारी है।

शक के घेरे में परिवार के सदस्य

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती संदेह के आधार पर मृतक लक्ष्मण सिदार के बेटे और एक पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि अधिकारियों ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने तक हत्या की वजह पर कुछ भी कहने से इनकार किया है।

जमीन मुआवजे पर छिड़ा विवाद बना वजह?

बताया जा रहा है कि वृद्धा सुकमेत सिदार को हाल ही में एनटीपीसी से जमीन अधिग्रहण का मुआवजा मिला था। परिजनों का मानना है कि इसी राशि को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था और संभव है कि इसी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई हो।

फिलहाल पुलिस ने परिवार के तीन सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts