Wednesday, February 11, 2026
HomeअपराधDPS की बोलेरो और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर, एक युवक का पैर...

DPS की बोलेरो और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर, एक युवक का पैर टूटा…दो घायल….!

 

बिलासपुर। बिलासपुर के तिफरा ओवरब्रिज में एक सड़क हादसे में बोलोरो वाहन ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दिया। जिसके कारण तीनों युवकों को चोट लगी है। इस घटना के बाद फ्लाई ओवर ब्रिज में जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। वही मौके पर पुलिस पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजा दिया है। जाम की स्थिति को बहाल करते हुए यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया गया।

जानकारी के अनुसार डीपीएस स्कूल के वाहन ने मोटर साइकल को टक्कर मारी जिसके कारण बाइक सवार तीन युवकों को चोट आई।वही एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल हो गया।बाकी दोनो युवकों को मामूली चोटें आई जिनको उपचार के लिए अस्पताल लेजाया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मोर्चा संभालते हुए यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया गया। इस घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts