
ED Raid Chhattisgarh : रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर छापा मारा। इस दौरान ईडी की टीम ने उनके बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में लेकर रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया। चैतन्य को विशेष न्यायाधीश डमरूधर चौहान की कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। (ED Raid Chhattisgarh)
यह भी पढ़ें :- Knife attack in jail : सेंट्रल जेल में गैंगवार: तांत्रिक का करीबी और कांग्रेस नेता चाकूबाजी में घायल, अस्पताल में भर्ती…

ईडी की इस कार्रवाई के विरोध में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के सभी विधायक न्यायालय परिसर पहुंच गए। डॉ. महंत ने इसे “राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई” बताया। उन्होंने कहा, “हमने विधानसभा में पेसा कानून, अडानी परियोजना और तमनार के मुद्दों पर स्थगन प्रस्ताव लाया था। ईडी की यह रेड विपक्ष को डराने का प्रयास है। लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे।”
यह भी पढ़ें :- Body found in drain : फावड़े से हत्या कर शव नाले में फेंका… खमतराई में सनसनी..! जांच में जुटी पुलिस…

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान जारी कर कहा, “मेरे बेटे चैतन्य का आज जन्मदिन है और इसी दिन सुबह ईडी ने छापा मारा। यह पूरी तरह से विपक्ष को कमजोर करने की रणनीति है। अडानी के खिलाफ बोलने वालों को निशाना बनाया जा रहा है। पहले कवासी लखमा, फिर देवेंद्र यादव और अब मेरे परिवार को निशाने पर लिया गया है। लेकिन हम न डरेंगे, न झुकेंगे और न टूटेंगे।”

ईडी की टीम सुबह 6 बजे दो गाड़ियों में पहुंची थी और इस कार्रवाई में कुल 8 अधिकारी शामिल थे। खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ भूपेश बघेल के घर और कोर्ट परिसर में जुट गई।
