Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधफिटनेस टेस्ट या जिंदगी का इम्तिहान? वन रक्षक की दौड़ में भागते-भागते...

फिटनेस टेस्ट या जिंदगी का इम्तिहान? वन रक्षक की दौड़ में भागते-भागते थम गई जिंदगी, दौड़ के दौरान मौतें उठाती हैं कई सवाल…

वन रक्षक भर्ती में दौड़ के दौरान अभ्यर्थी की मौत, फिजिकल टेस्ट के दौरान तबीयत बिगड़ने से गई जान

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन रक्षक भर्ती के दौरान एक अभ्यर्थी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना अंतर्गत बाना परसाही निवासी 30 वर्षीय सुखसिंह कंवर कोरबा में आयोजित फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए आए थे। प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में 200 मीटर दौड़ के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद वन विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। कोरबा रेंजर और सिविल लाइन थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि वह परीक्षा देने के लिए एक दिन पहले कोरबा पहुंचे थे।

कांकेर में भी फिजिकल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थी की मौत  

इसी प्रकार की घटना कांकेर जिले में भी सामने आई। वहां एक अभ्यर्थी की वन रक्षक भर्ती के दौरान दौड़ते समय हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उनकी भी मौत हो गई।

  • वन रक्षक भर्ती में फिजिकल टेस्ट के दौरान लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने प्रशासन और भर्ती प्रक्रिया की तैयारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए पर्याप्त तैयारी और स्वास्थ्य जांच की जरूरत है।

प्रशासन से उठते सवाल – 

– अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य की जांच क्यों नहीं की जा रही?

– पर्याप्त मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम क्यों नहीं किया गया?

– अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट से पहले मार्गदर्शन और प्रशिक्षण क्यों नहीं दिया गया?

इन घटनाओं ने उम्मीदवारों और उनके परिवारों के बीच चिंता पैदा कर दी है। प्रशासन से इन सवालों का उत्तर देने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts