Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधकोयला बनाने वाले डिपो पर वन विभाग छापा... डीएफओ की निर्देश पर...

कोयला बनाने वाले डिपो पर वन विभाग छापा… डीएफओ की निर्देश पर बड़ी कार्रवाई…

बिलासपुर। बिलासपुर के वन विभाग की टीम ने लकड़ी से कोयला बनाने वाले डिपो पर छापा मार कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में कोयला बरामद किया है। बिलासपुर वन मंडल क्षेत्र के तीन स्थानों पर यह कार्रवाई की गई है सभी कोयले को जप्त कर वन विभाग नियम विरुद्ध संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रहा है।

जिले के अलग- अलग कोयला डिपो में वन विभाग की बड़ी कारवाई

बिलासपुर डीएफओ सत्यदेव शर्मा के निर्देश पर बिलासपुर एसडीओ प्रशिक्षु आई एफ एस अभिनव कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को वन विभाग की टीम जिले के अलग-अलग क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए कोयला भट्ठे से अवैध रूप से कोयला और लकड़ियां बरामद की है। टीम को लगातार सूचना मिल रही थी कि शहर से लगे ग्राम चिल्हाटी, कुरेली और अमसेना में अवैध रूप से जलाऊ लकड़ी क्रय एवं संग्रहण कर कोयला भट्ठा से कोयला निर्माण किया जा रहा था।

65 बोरी कोयला समेत जलाऊ लकड़ी किया जब्त

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मंगलवार को तीनों जगहों पर दबिश दी,जहां उन्हें चिल्हाटी में अनुज विश्वास संचालक से 194 बोरी, कुरेली में संचालक विकास अग्रवाल से 51 और अमसेना में संचालक श्रेष्ठ बतरा से 65 बोरी कोयला समेत लकड़ी के जलाऊ चट्टा इसमें प्रयुक्त होने वाली सभी सामग्रियों को जब्त किया गया.. तीनो जगह से जप्त कोयला एवं लकड़ी की अनुमानित क़ीमत 5 लाख आकलन किया गया है।

तीनों संचालकों के खिलाफ मामले की विवेचना शुरू

अभिनव कुमार, एसडीओ बिलासपुर वन मण्डल टीम के सदस्यों ने पूछताछ और दस्तावेज दिखाने कहा गया तो किसी ने भी कोयला निर्माण के लिए विधिक अनुमति टीम को नहीं दिखा पाए, अवैध रूप से संग्रहित जलाऊ लकड़ी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तीनों संचालकों के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण बनाकर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।

अवैध कोयला निर्माण के खिलाफ अभियान रहेगा जारी: एसडीओ

एसडीओ अभिनव कुमार ने बताया कि, जिले में अवैध रूप से जलाऊ लकड़ी का क्रय कर कोयला निर्माण करने वालों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। ग्राम चिल्हाटी, कुरेली और अमसेना में अवैध रूप से जलाऊ लकड़ी क्रय एवं संग्रहण कर कोयला भट्ठा से कोयला निर्माण किया जा रहा था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मंगलवार को तीनों जगहों पर दबिश दी। जहां उन्हें कोयला समेत लकड़ी के जलाऊ चट्टा इसमें प्रयुक्त होने वाली सभी सामग्रियो को जब्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts