Sunday, June 15, 2025
HomeUncategorizedकांग्रेसियों पर पुलिस लाठीचार्ज से भड़के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, बोले: काम...

कांग्रेसियों पर पुलिस लाठीचार्ज से भड़के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, बोले: काम ऐसा कीजिए कि भविष्य में आंख मिला सकें… कहा, सत्ता उलटती पलटती रहती है…

भिलाई। भिलाई में भूपेश बघेल का काफिला रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। धरना स्थल से सभी खदेड़ा गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिसमें जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडे को नाक में चोट लगी है। काफी खून बह गया है, उन्हें अस्पताल भेजा गया है।

इस बीच भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए लिखा कि, एसपी दुर्ग और उनके आका ठीक तरह से समझ लें। सत्ता उलटती-पलटती रहती है, काम ऐसे ही कीजिएगा कि भविष्य में आंख मिला सकें।

 

दरअसल, मंगलवार को भिलाई सिरसा गेट के पास जमा होकर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे। यहां से सभी भिलाई-3 थाना घेरने जाने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। दुर्ग एसपी के मुताबिक बिना परमिशन कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

भिलाई। भिलाई में भूपेश बघेल का काफिला रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। धरना स्थल से सभी खदेड़ा गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिसमें जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडे को नाक में चोट लगी है। काफी खून बह गया है, उन्हें अस्पताल भेजा गया है। इस बीच भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए लिखा कि, एसपी दुर्ग और उनके आका ठीक तरह से समझ लें। सत्ता उलटती-पलटती रहती है, काम ऐसे ही कीजिएगा कि भविष्य में आंख मिला सकें।   दरअसल, मंगलवार को भिलाई सिरसा गेट के पास जमा होकर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे। यहां से सभी भिलाई-3 थाना घेरने जाने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। दुर्ग एसपी के मुताबिक बिना परमिशन कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे।