Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधजंगल में जुआरियों का मंगल: कानून की नजरों से ओझल, वायरल वीडियो...

जंगल में जुआरियों का मंगल: कानून की नजरों से ओझल, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका, पुलिस बेखबर या मिलीभगत?

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के जूनापारा जंगल में बड़े पैमाने पर जुआ चलने की खबर ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इस अवैध गतिविधि की पोल खोल दी है।

जंगल में जुआ, दिन-रात अलग-अलग ठिकाने

सूत्रों के मुताबिक, जुआरी दिन के समय घने जंगल में जमा होते हैं, जबकि रात में इसे एक स्थानीय व्यक्ति के मकान में संचालित किया जाता है। इसमें मुंगेली और जरहागांव के कुछ लोगों की सक्रिय भूमिका सामने आई है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

लोरमी पुलिस की कार्रवाई के बाद बदला ठिकाना

कुछ दिनों पहले लोरमी पुलिस ने जंगल में जुआरियों पर कार्रवाई की थी। इसके बाद जुआरियों ने जूनापारा के घने जंगलों को अपना नया ठिकाना बना लिया। सुनसान और घने इलाके के कारण पुलिस की निगरानी से बचना यहां आसान हो गया है।

वायरल वीडियो ने खोली पोल

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में जुआ खेलते लोगों का एक बड़ा समूह नजर आ रहा है। वीडियो में बड़ी रकम के साथ दांव लगाते हुए लोग दिखाई दिए। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों ने पुलिस और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की भूमिका पर सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस को इस अवैध गतिविधि की पूरी जानकारी है, लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं की जा रही। कई लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के कारण यह गतिविधि बेरोकटोक जारी है।

जनता ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

वीडियो के बाद क्षेत्र के लोगों ने पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाते हुए मांग की है कि इस अवैध गतिविधि को तुरंत रोका जाए और जुआरियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts