Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधमहिलाओं के गिरोह ने ज्वेलरी शॉप से की उठाईगिरी, CCTV फुटेज आया...

महिलाओं के गिरोह ने ज्वेलरी शॉप से की उठाईगिरी, CCTV फुटेज आया सामने, लेकर भागी… !

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ज्वेलरी शॉप से उठाईगिरी के मामले में पुलिस न सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मद्दत से बाहरी गिरोह की तीन महिला को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा थाना सिटी कोतवाली में किया गया।

मामले को लेकर सीएसपी पूजा कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत सदर बाजार स्थिति रितेश ज्वेलरी शॉप में 3 महिलाएं खरीदारी के नाम पर ज्वेलरी शॉप घुसी और वहां कर्मचारियों को अपने बातों में उलझाकर दुकान से 5 हजार रुपए कीमती दो सोने का लॉकेट लेकर चंपत हो गई थी। ज्वेलर्स कर्मचारियों ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई थी।

 

सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की खोजबीन की

पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए तीनों महिला आरोपियों की खोजबीन की गई। इस बीच पता चला कि अम्बिकापुर निवासी पुन्ति उर्फ कुंती गिरी गोस्वामी,,शुक्ति देवी उर्फ गीता गोस्वामी और शिव कुमारी उर्फ पुटु गिरी गोस्वामी बाहरी गिरोह गैंग के इन तीनों महिलाओं द्वारा उठाई गिरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

रेलवे क्षेत्र में रह रही थी महिलाएं

वही यह तीनों महिलाएं रेलवे क्षेत्र अंतर्गत खानाबदोश की तरह रहकर अपना जीवन बसर कर रहे हैं और इसी तरह वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर के निशानदेही पर रेलवे क्षेत्र से तीनों महिलाओं को धर दबोचा महिलाओं से चोरी की गई 5000 रुपए कीमती दो सोने का लॉकेट भी बरामद कर लिया गया।

पूछताछ के बाद ही अन्य मामलों के भी खुलासे की संभावना जताई

वहीं यह तीनों महिलाएं रेलवे क्षेत्र अंतर्गत खानाबदोश की तरह रहकर अपना जीवन बसर कर रहे हैं और इसी तरह वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर के निशानदेही पर रेलवे क्षेत्र से तीनों महिलाओं को धर दबोचा महिलाओं से चोरी की गई 5 हजार रुपए कीमती दो सोने का लॉकेट भी बरामद कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts