Saturday, February 14, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में शिक्षक के साथ 50 हजार रुपए की उठागिरी, शातिर बदमाशों...

बिलासपुर में शिक्षक के साथ 50 हजार रुपए की उठागिरी, शातिर बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने घटना को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक शिक्षक के साथ उठागिरी का मामला सामने आया है। जहां शातिर बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने स्कूटी रुकवाई और 50,000 रुपए की उठागिरी कर भाग गए। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के लखराम गांव का है

 

जानकारी के अनुसार, पीड़ित शिक्षक बैंक से नकद राशि निकालकर अपने घर लौट रहे थे। तभी कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोकते हुए सरवन देवरी का रास्ता पूछा। इस दौरान उन्होंने पीड़ित के पैसों से भरे बैग को जबरदस्ती छीन लिया और तेजी से वहां से फरार हो गए। बैग में कुल 50,000 रुपए कैश थे।

पीड़ित ने तुरंत मामले की जानकारी अपने परिवार को दी और थाने पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद रतनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और शक के आधार पर लोगों से पूछताछ कर रही है।

इस वारदात ने जिले में सुरक्षा के मुद्दे को एक बार फिर उजागर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी संदिग्धों को पकड़ने की कोशिश की जाएगी और पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts