Tuesday, February 10, 2026
HomeUncategorizedकमल विहार हत्याकांड मामला: युवती की मौत पर सियासी संग्राम, संघर्ष अब...

कमल विहार हत्याकांड मामला: युवती की मौत पर सियासी संग्राम, संघर्ष अब नहीं रुकेगा, कांग्रेस ने पुलिस की लापरवाही पर उठाए सवाल…

कमल विहार में मिली युवती की अर्द्धनग्न लाश: पुलिस अब तक खाली हाथ, कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन तेज

चार दिन बाद भी आरोपी अज्ञात/

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर के कमल विहार सेक्टर-1 में चार दिन पहले मिली युवती की अर्द्धनग्न लाश के मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। युवती की हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने माना कि हत्या कहीं और कर गुमराह करने की नियत से शव को यहां फेंका गया था।

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

पुलिस की जांच में देरी से नाराज कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के गेट पर इकट्ठा हुए। वे युवती की तस्वीर हाथों में लेकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

गृह मंत्री के घर के घेराव की चेतावनी

विरोध के दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि अगर युवती को जल्द न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस पार्टी गृह मंत्री के घर का घेराव करेगी। उन्होंने कहा, जब तक बेटी को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

पुलिस पर सवाल, दुष्कर्म-हत्या की आशंका गहराई

घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। टिकरापारा थाना पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं कि चार दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी पकड़ से बाहर हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोग भी जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts