Wednesday, February 11, 2026
HomeअपराधIG की बड़ी कार्रवाई : ‘जीवन जोड़ी’ से ‘ई-रिश्ता’ तक… नकली मैट्रिमोनियल...

IG की बड़ी कार्रवाई : ‘जीवन जोड़ी’ से ‘ई-रिश्ता’ तक… नकली मैट्रिमोनियल साइट का पर्दाफाश, वर-वधू की फर्जी फोटो दिखाकर ठगे करोड़ों, 4 गिरफ्तार..

रायपुर। छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में साइबर थाना पुलिस ने “ऑपरेशन साइबर शील्ड” के दौरान एक बड़े ऑनलाइन ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइट बनाकर दूल्हा–दुल्हन की नकली तस्वीरें दिखाकर लोगों से ठगी करता था। पुलिस ने कटोरातालाब इलाके के दो स्थानों पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके ऑफिस को सील कर दिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 50 मोबाइल फोन, 10 डेस्कटॉप, कई सिम कार्ड और 60 बैंक अकाउंट किट जब्त की हैं। पकड़े गए आरोपियों के जरिए 500 से अधिक बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया था। इन खातों की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में रायपुर, बिलासपुर, ओडिशा और गुजरात के निवासी शामिल हैं।

आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर साइबर क्राइम पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई। डीडी नगर थाना क्षेत्र में HDFC बैंक के 79 और आजाद चौक थाना क्षेत्र में साउथ इंडियन बैंक के 17 म्यूल बैंक अकाउंट मिलने पर दो अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए। इन अकाउंट्स पर धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111 और 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत एफआईआर की गई है।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने गोल चौक (डगनिया) और कटोरातालाब में “जीवन जोड़ी”, “रॉयल रिश्ते” और “ई-रिश्ता” नाम से फर्जी दफ्तर खोले हुए थे। मोबाइल फोन की तकनीकी जांच से पता चला कि यह नेटवर्क चीन के नागरिकों के लिए मनी लांड्रिंग में भी सक्रिय था। म्यूल अकाउंट्स को APK के जरिए कंट्रोल किया जाता था और ट्रांजैक्शन के हिसाब से कमीशन बांटा जाता था।

पुलिस के अनुसार कई और लोग इस नेटवर्क से जुड़े हैं, जिनकी गिरफ़्तारी जल्द होगी। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. गजसिंह सुना पिता घनु सुना, उम्र 32 वर्ष

निवासी: सूरदा, सिंधईकेला, बलांगीर (ओडिशा)

2. भिखु सचदेव पिता मनसुख लाल, उम्र 32 वर्ष

निवासी: भाटिया, कल्याणपुर, द्वारका (गुजरात)

3. साहिल कौशिक पिता शत्रुघ्न कौशिक, उम्र 23 वर्ष

निवासी: काठाकोनी, तखतपुर (बिलासपुर)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts