Wednesday, February 11, 2026
HomeUncategorizedमोबाइल की लत ने ले ली मासूम की जान... पिता ने मोबाइल...

मोबाइल की लत ने ले ली मासूम की जान… पिता ने मोबाइल देने से किया मना तो सोम झूल गया फांसी के फंदे पर… यदि आपके बच्चे को है मोबाइल की लत तो हो जाएं सावधान… पढ़े पूरी खबर…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक फिर मोबाइल की लत ने बच्चे की जान ले ली। बताया जा रहा है कि पिता ने बच्चे को मोबाइल देने से मना किया। इससे नाराज होकर बच्चे ने बाथरूम में जाकर फांसी पर झूल गया। वहीं देर रात दादी बाथरूम उठी तो देखा लड़का फांसी पर झूल रहा था। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार, अशोक नगर निवासी देवानंद जायसवाल का बेटा सोम जायसवाल (13 वर्ष) आत्मानंद स्कूल में 7वीं कक्षा का पढ़ा रहा था। देवानंद ने बताया कि उनके बेटे की मंगलवार को तबीयत खराब थी। रात को पिता-बेटे एक ही कमरे में सो रहे थे।

पिता ने नहीं दिया मोबाइल, बच्चा झूल गया फांसी के फंदे पर

पिता ने बोला कि बेटा रात बहुत हो गई है। कल सुबह मोबाइल चला लेना। यह बात सुनकर बच्चा गुस्से से होकर वह से उठाकर चला गया। जब देर रात दादी बाथरूम जाने के लिए उठी तो देखा कि बच्चा फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिसके बाद तत्काल उसे फंदे से उतार कर परिजन सिम्स लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts