Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधमां ने पहले बच्चों के पिलाया जहर... फिर खुद पिया... एक बच्चे...

मां ने पहले बच्चों के पिलाया जहर… फिर खुद पिया… एक बच्चे की हुई मौत… आखिर महिला ने क्यों उठाया इतना बड़ा कदम…?

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार सुबह मां ने अपने 2 बच्चों को जहर पिला दिया और फिर खुद भी पी लिया। इसमें 4 साल मासूम के बेटे की मौत हो गई। वहीं मां और बेटी की हालत नाजुक है। पूरा मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के बुंगेली गांव का है।

मृत बच्चे का नाम शिवम कश्यप (4) है। मां संगीता कश्यप और बेटी शिवानी कश्यप (7) को पहले कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल रेफर किया गया है। हालाकि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान संगीता का पति मधु कश्यप किसी काम बाहर गया था। इसी बीच संगीता ने सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किए। फिलहाल अभी तक ये नहीं पता चला है कि तीनों ने क्या पीया है। पड़ोसियों ने तीनों को बेसुध हालत में देखा।

तीनों के मुंह से निकल रहा था झाग

पड़ोसियों ने बताया कि, तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। छोटा बेटा होश में नहीं था। बेटी भी गंभीर हालत में थी। तीनों को कटघोरा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मां-बेटी को ऑक्सीजन सपोर्ट में रेफर कर दिया।

वहीं संगीता कश्यप की चाची जानकी बाई का कहना है कि, पारिवारिक विवाद के चलते जहर खाने की बात सामने आई है। हालांकि अभी तक कारण पता नहीं चल पाया है। जानकी बाई ने बताया कि उसे विवाद को लेकर कुछ जानकारी नहीं है। ग्रामीणों और पड़ोसियों से पूछताछ में भी कुछ जानकारी नहीं मिली है।

बांकीमोंगरा थाना प्रभारी तेज यादव ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से ग्रामीणों और आसपास के लोगों से घटनाक्रम की जानकारी ले रही है। परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। अभी जहर किस वजह से पीए हैं जानकारी सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts