Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधपत्थर हटाने पर भिड़े पड़ोसी, डंडा-बरछी और बोल्डर से जानलेवा हमला, मौके...

पत्थर हटाने पर भिड़े पड़ोसी, डंडा-बरछी और बोल्डर से जानलेवा हमला, मौके पर मौत, खून से सनी गली, चार आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम उड़गन में एक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोसी के घर के सामने से पत्थर हटाने की मामूली बात पर हुए झगड़े में चार लोगों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने महज कुछ घंटों में हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

गली में पत्थर हटाने को लेकर विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम उडगन में खेमराज बंजारे (27) का उसके पड़ोसियों के साथ विवाद हुआ। मृतक के पड़ोस में रहने वाला श्याम अंचल अपने घर के बाहर रास्ता ऊंचा करने के लिए मिट्टी और पत्थर डाल रहा था, जिसे किसी ने हटा दिया। इसी बात को लेकर श्याम अंचल गाली-गलौच करने लगा। जब खेमराज ने इसका विरोध किया, तो श्याम अंचल और उसके दो बेटों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। 

डंडा, सब्बल और पत्थर से की गई बेरहमी से हत्या

मृतक खेमराज बंजारे (27) के सिर पर श्याम अंचल (55) और उसके बेटे लक्ष्मण (29) व मुकेश (26) ने डंडे, सब्बल नुमा बरछी और बोल्डर पत्थर से वार किए गए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, श्याम अंचल की पत्नी सीताबाई (50) भी मौके पर मौजूद थी और उसने हत्यारों का साथ दिया। 

हत्या के तुरंत बाद पुलिस ने घेरा, चार आरोपी गिरफ्तार

हत्या की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश कुमार साहू अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और चारों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। हत्या में प्रयुक्त हथियारों को जब्त कर लिया गया है।

आरोपी नाम

1. श्याम अंचल (55)

2. लक्ष्मण अंचल (29)

3. मुकेश अंचल (26)

4. सीताबाई अंचल (50)

आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

पूछताछ और सबूतों के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की अहम भूमिका  

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश कुमार साहू, उप-निरीक्षक शत्रुहन प्रसाद लहरे, प्र. आर. रूपेश तिग्गा, आरक्षक संतोष मरकाम, कृष्णा महिलांगे, सुमन चंद्रवंशी और मौसम साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बिल्हा पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी से इस हत्या का खुलासा चंद घंटों में हो गया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts