Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधपुलिस कस्टडी में कुख्यात बदमाश की मौत... कई मामलों में आरोपी था...

पुलिस कस्टडी में कुख्यात बदमाश की मौत… कई मामलों में आरोपी था मृतक… 2 पुलिस कर्मी हुए सस्पेंड… पुलिस कार्रवाई संदेह के घेरे में…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कुख्यात बदमाश सूरज हथठेल की पुलिस कस्टडी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शनिवार तड़के 5 बजे पुलिस आरोपी सूरज हथठेल को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी सूरज के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं।

मिली जानकारी अनुसार, मृतक सूरज हथठेल क्षेत्र का कुख्यात बदमाश था। उसके ऊपर शहर के विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास, बलवा, आर्म्स एक्ट, मारपीट के 14 से ज्यादा मामले दर्ज है। हत्या के प्रयास के एक मामले में सूरज मुख्य आरोपी था। घटना के बाद से ही वह फरार था।

दर्री पुलिस ने सिविल लाइन को सौंपा, 15 मिनट बाद मौत

सूरज हथठेल सिविल लाइन में अपराध के कई मामले दर्ज है। शुक्रवार की रात दर्री पुलिस ने उसे पकड़ा था और शनिवार तड़के उसे सिविल लाइन पुलिस के सुपुर्द किया था। वहीं सुबह 5.45 बजे में सूरज को सिविल लाइन पुलिस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

हाफ मर्डर केस में फरार था सूरज

इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं, मुख्य आरोपी सूरज की पुलिसतलाश कर रही थी। सूरज हत्या की कोशिश, बलवा और आर्म्स एक्ट के 14 अलग-अलग मामलों में नामजद आरोपी और जिला बदर के लिए प्रस्तावित था

स्कूटी लूट की वारदात को दिया था अंजाम

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सूरज ने 18 जुलाई की रात पाली थाना क्षेत्र में स्कूटी की लूट को अंजाम दिया था। इस मामले में भी उसकी तलाश हो रही थी। 19-20 जुलाई की दरम्यानी रात 1:40 बजे सूरज को दर्री पुलिस ने हिरासत में लिया था।

मौत की वजह के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार

शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। एसपी ने बताया कि सूरज को जो पुलिसकर्मी दर्री थाने से सिविल लाइन थाना लेकर आए थे उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। जांच भी की जा रही है।

आरोपी की मौत किस वजह से हुई, इसकी जांच की जा रही है। वहीं एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले में 2 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। और निष्पक्ष जांच करने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts