Saturday, March 28, 2026
HomeUncategorizedदेवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर भूपेश बघेल बोले...

देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर भूपेश बघेल बोले – सत्य की जीत, सरकारी षड्यंत्र की हार…

रायपुर। बलौदाबाजार आगजनी मामले में आरोपी भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। इस फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे सत्य की जीत और सरकारी षड्यंत्र की हार बताया।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सर्वोच्च न्यायालय ने आज सरकारी षड्यंत्र के तहत जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को जमानत दे दी है। यह सत्य की जीत और षड्यंत्र की हार है। आने वाले समय में यह साफ हो जाएगा कि सरकार ने उन्हें गलत तरीके से महीनों जेल में रखा।”

गौरतलब है कि 17 अगस्त को पुलिस ने बलौदाबाजार आगजनी मामले में देवेंद्र यादव को भिलाई स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया था। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अब सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत मिली है। अदालत की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद देवेंद्र यादव को रायपुर केंद्रीय जेल से रिहा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts