Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेन्याय नहीं मिलने पर कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर मासूम बच्चे और...

न्याय नहीं मिलने पर कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर मासूम बच्चे और पत्नी के साथ बैठा युवक…

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना अंतर्गत केसला ग्राम पंचायत में रहने वाला संदीप कोसले आज अपने परिवार को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गया। पत्नी दो बच्चे और दूधमुंहे बच्चे को लेकर युवक को सड़क पर बैठा देख आने जाने वालों के बीच कर मच गया।

जानकारी मिलते ही आनन-फानन में प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। लाख समझाइए इसके बाद भी युवक ने किसी की नहीं मानी।

दरअसल, संदीप कोसले का कहना है कि, उसके घर के बगल में उसके पिता और भाई का घर है जो आए दिन उसे परेशान करते रहते हैं संदीप ने अपने पिता और भाई की शिकायत कई बार थाने में की लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है उल्टा उसे ही डराया धमकाया जाता है न्याय नहीं मिलने की वजह से उसे मजबूरन कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर बैठना पड़ा है।

हालांकि लगातार अधिकारियों और पुलिस के समझे इसके बाद भी युवक मानने को तैयार नहीं है। और मौके पर भारी जाम की स्थिति भी निर्मित हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts