Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेकाम के बदले दर्द, मधुमक्खियों ने मनरेगा मजदूरों और बच्चों को बनाया...

काम के बदले दर्द, मधुमक्खियों ने मनरेगा मजदूरों और बच्चों को बनाया निशाना, 28 घायल, इलाज जारी…

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम पंचायत ठेमाबुजुर्ग के आश्रित ग्राम गंगोलीडीही में मधुमक्खियों के झुंड ने उत्पात मचाया। मनरेगा के तहत भूमिसुधार कार्य में जुटे मजदूरों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में 28 मजदूर घायल हो गए, जिनमें कई महिलाएं और पुरुष शामिल हैं।

घटना के वक्त मजदूरों के साथ एक बच्ची भी मौजूद थी, जो अपने परिजनों के साथ वहां पहुंची थी। दुर्भाग्यवश वह भी मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आ गई। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

जानकरी के मुताबिक, रोजगार गारंटी योजना के तहत झनक साय मंडावी के घर में मंगलवार को भूमिसुधार का कार्य चल रहा था। महिलाएं और पुरुष दोनों मजदूरी का काम कर रहे रहे। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने बड़ी संख्या में पुरुष के साथ महिलाओं पर हमला किया। हमले में 28 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।

मजदूर दिवस पर भी मधुमक्खियों का कहर, 20 मजदूर घायल

बता दें कि, जिले में मधुमक्खियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 1 मई, मजदूर दिवस के दिन भी सेमरडीही ग्राम पंचायत में मधुमक्खियों का हमला हुआ था। उस समय मजदूर नाली निर्माण कार्य में जुटे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में करीब 20 मजदूर घायल हो गए थे। घटना के बाद वहां भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts