Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधगैंगवार के बाद पुलिस एक्शन, सड़कों पर निकाला आरोपियों का जुलूस, गैंगवार...

गैंगवार के बाद पुलिस एक्शन, सड़कों पर निकाला आरोपियों का जुलूस, गैंगवार का वीडियो हुआ था वायरल, देखें वीडियो…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाल ही में हुए गैंगवार प्रकरण के आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को डीडी नगर थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर इलाके में उनका जुलूस निकाला। जिन आरोपियों का जुलूस निकाला गया, उनमें वैभव रागी, ओम दुबे, शुभम मिश्रा समेत अन्य युवक शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें घटना स्थल से लेकर थाने तक नारेबाजी कराते हुए जुलूस में शामिल किया। इस दौरान पुलिसकर्मी आरोपियों से “कानून हमारा बाप है, अपराध करना पाप है” जैसे नारे भी बुलवाए।

दरअसल, बुधवार को डीडी नगर थाना क्षेत्र में खुलेआम गैंगवार की घटना हुई थी। दो गुटों के बीच सड़क पर जमकर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले। इस दौरान कुछ बदमाशों ने कार से युवकों को कुचलने की भी कोशिश की थी। गैंगवार में कई युवक घायल हुए थे और पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बढ़ा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रात भर छापेमारी की और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर यह संदेश देने की कोशिश की कि राजधानी में अपराध और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जुलूस निकालने का मकसद स्थानीय लोगों में कानून और व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना और अपराधियों के मनोबल को तोड़ना बताया जा रहा है।

डीडी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि गैंगवार में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस तरह की वारदात में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोग पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट नजर आए और कहा कि इस तरह का कड़ा रवैया अपनाने से इलाके में अपराधियों का हौसला पस्त होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts