Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधअवैध वसूली का विरोध पड़ा भारी, झोपड़ी तोड़कर लगाई आग, 3 आरोपी...

अवैध वसूली का विरोध पड़ा भारी, झोपड़ी तोड़कर लगाई आग, 3 आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध वसूली को लेकर एक महिला के साथ दबंगई का मामला सामने आया है। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला से लाखों रुपए की अवैध मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसकी झोपड़ी में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रुपयों की मांग पूरी नहीं हुई तो की आगजनी

पुलिस के अनुसार, राहौद गांव निवासी शीतला बाई रत्नाकर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसने अप्रैल 2025 में 2 लाख 50 हजार रुपए में आबादी भूमि खरीदी थी, जिस पर वह झोपड़ी बनाकर रह रही थी। इसी जमीन को लेकर आरोपी उससे मकान निर्माण के नाम पर 2 से ढाई लाख रुपए की अवैध वसूली कर रहे थे।

सब्बल से दीवार तोड़ी, सामान जलाया

जब महिला ने पैसे देने से इनकार किया, तो 30 दिसंबर को आरोपियों ने झोपड़ी की दीवार को सब्बल से तोड़ दिया। इसके बाद घर के अंदर रखा सामान बाहर निकालकर उसमें आग लगा दी। इस घटना में महिला को करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

तीनों आरोपी जेल भेजे गए

घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों नरसिंग गोंड, बनक राम गोंड और भगत गोंड को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts