रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव की काउंटिंग चल रही है। दसवें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। सुनील सोनी 20,629 वोटों से लीड बनाए हुए हैं। भाजपा को 42,667 और कांग्रेस को 22,038 वोट मिले हैं। इससे पहले 9वें राउंड में भाजपा 37,419 वोट और कांग्रेस को 19,583 वोट मिले थे। महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के वार्ड में भी भाजपा आगे चल रही है।
तस्वीर पहले राउंड से ही साफ हो गई है। सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे हैं। बिल्कुल टक्कर की स्थिति नहीं दिख रही। हर राउंड में भाजपा आगे है। वहीं आकाश शर्मा एक भी राउंड में आगे नहीं रहे।