Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedसेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : दिल्ली, कलकत्ता जैसे शहरों से आती थीं...

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : दिल्ली, कलकत्ता जैसे शहरों से आती थीं लड़कियां… शहर के अय्याशों से दलाल करता था डील… पुलिस ने मारा छापा… 5 सेक्स वर्कर युवतियों के साथ 16 गिरफ्तार… शहर के कई रसूखदार शामिल…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने सेक्स के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बाहरी राज्य से महिलाओं को लाकर किराये के मकान में देह व्यापार अवैध कारोबार का संचालित किया जा रहे थे। पुलिस ने मंगलवार की देर शाम छापेमारी 5 महिला समेत 11 पुरुष को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 65 हजार रूपए नगद, 26 मोबाइल, आपत्तिजनक वस्तुएं, शराब की बोतले, 2 कार, बाइक सहित जमीन के कागजात बरामद किया गया है। पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

सिविल लाइन सीएसपी व प्रशिक्षु आईपीएस उमेश कुमार गुप्ता को सूचना मिली कि शहर से लगे अमेरी स्थित साईं अपार्टमेंट में किराए से लेकर दीगर राज्य महिलाओं को लाकर अनैतिक देह व्यापार का अवैध व्यवसाय चल रहा है। जिस पर उन्होने पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से मार्गदर्शन लेकर रेड की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंने प्वाइंट भी लगाए और देह व्यापार संचालित करने वालों के गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने लगे। जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से उन्होंने अपनी टीम तैयार की और मंगलवार की शाम रेड मारी की।

साईं अपार्टमेंट में मिले ग्राहक और एजेंट

पुलिस की टीम ने अमेरी स्थित साई विहार अपार्टमेंट में दबिश दी, तब वहां रूखसार अहमद उर्फ जावेद, नाजिर अंसारी एवं मधुमाला सिंह बर्मन मिले, जिनसे पूछताछ के बाद कमरे की तलाशी ली गई। कमरे में युवक-युवती संदिग्ध हालत में मिले। इस दौरान पूछताछ में उनके दो और ठिकानों की जानकारी मिली।

रिहायशी इलाकों में चल रहा था सेक्स रैकेट का अवैध कारोबार

आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली सकरी के आसमां सिटी फेस-2 और गोकुल धाम पार्क के मकान में भी देह व्यापार चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने वहां भी छापेमारी की, जहां युवतियां और युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए।

दिल्ली, कोलकाता सहित दूसरे राज्यों से बुलाते थे कॉलगर्ल

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि शहर में सैक्स रेकेट चलाने वाली महिलाएं और एजेंट कोलकाता सहित दूसरे राज्यों से कालगर्ल बुलाते थे। यहां किराए के मकान के अलग-अलग कमरों में ग्राहकों को बुलाकर युवतियों से देह व्यापार कराते थे। इसके एवज में ग्राहकों से मोटी रकम वसूली करते थे। वहीं, कालगर्ल को भी मनमुताबिक पैसे देते थे। पुलिस ने लड़कियों को दैहिक शोषण के व्यापार से मुक्त कराने का दावा किया है। साथ ही कोलकाता की चार युवतियों को रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए कार्रवाई करने की बात कही है।

लंबे समय से चल रहा था धंधा पुलिस की भूमिका संदिग्ध

बताया जा रहा है कि आसमां सिटी फेस-2 और अमेरी के सांई अपार्टमेंट में देह व्यापार का अवैध कारोबार  लंबे समय से चल रहा था। इससे पहले भी पुलिस को स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी। लेकिन पुलिस के द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही थी। जिससे लोगों को पुलिस की भूमिका पर भी  संदेह हो रहा था।

5 महिला समेत 16 आरोपी गिरफ्तार

1 रुखसार अहमद उर्फ जावेद पिता सलीम अहमद, निवासी गोकुल पार्क कालोनी घुरू थाना सकरी, बिलासपुर।

2 नाजिर अंसारी पिता जानीवाकर निवासी, 02 फ्लोर सांई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकरी, बिलासपुर।

3 चंदन कुमार सोनी पिता सीता राम सोनी निवासी सरजू बगीचा मसानगंज थाना सिविल लाइन बिलासपुर।

4 अजय कुमार चेकल पिता चंद्रमोहन चेलक निवासी बगीचा पारा अमेरी थाना सकरी, बिलासपुर।

5 गौरव चौबे पिता राजेन्द्र चौबे निवासी सांई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकरी, बिलासपुर ।

6 दिनेश चंद्रा पिता उत्तम चंद्रा निवासी मुड़ापार बिलासपुर ।

7 तामेश्वर चंद्रा पिता कैलाश प्रसाद चंद्रा निवासी 159 जमनी पाली साडा दर्री जिला कोरबा।

8 विकास अग्रवाल पिता प्रेम अग्रवाल निवासी 146 सरदार पटेल नगर थाना दर्री जिला कोरबा।

9 सतीश गौतम पिता वीडी गौतम निवासी साडा कॉलोनी एम आई जी 02 जमनी पाली थाना दर्री जिला कोरबा।

10 अफजल हुसैन पिता अली हुसैन निवासी शिवम विहार कालोनी सरकंडा बिलासपुर।

11 दीपक ठाकुर पिता पवन ठाकुर निवासी पांचली विहार राजकिशोर नगर सरकंडा बिलासपुर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts