Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedपंजाब से भिलाई हीरोइन की तस्करी, हरकत में आई पुलिस, तीन गिरफ्तार

पंजाब से भिलाई हीरोइन की तस्करी, हरकत में आई पुलिस, तीन गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने एसएसपी ने दिए है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) डॉ.अनुराग झा (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक, (भिलाई नगर) विष्व दीपक त्रिपाठी (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक नरेष पटेल, निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक विपिन रंगारी के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू एवं थाना की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये थे। जेल से छूटने के बाद पूर्व के आदतन नशे के कारोबारियों को बढ़ावा देने लगा था। इसी दौरान टीम को विशेष सूत्रों से पता चला की पंजाब निवासी सोनू सिंह एवं मनदीप सिंह पंजाब से अधिक मात्रा में मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) लेकर खापने आया है। जिसे लोकल सप्लाई करने के लिए श्रमिक नगर छावनी निवासी विक्की सोनी लेने के लिए बचत स्तंभ सेक्टर 01 के पास आने वाला है कि सूचना पर टीम द्वारा घेराबंदी कर पंजाब निवासी सोनू सिंह, मनदीप सिंह तथा विक्की सोनी को पकड़ा। मौके पर विधिवत् इनकी तलाशी लेने पर उक्त आरोपियों के कब्जे से जुमला 12.89 ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा), इलेक्ट्रानिक तौल मशीन मिला।

आरोपियों का नाम –

01.सोनू सिंह पिता बलबीर सिंह उम्र 27 साल निवासी ग्राम शहजादी जिला फिरोजपुर पंजाब।

02.मनदीप सिंह पिता निर्मल सिंह उम्र 28 साल निवासी ग्राम दौलतपुरा थाना कालकरा जिला मोगा पंजाब।

03.विक्की सोनी पिता रामनारायण सोनी उम्र 30 साल निवासी शनि मंदिर के पास श्रमिक नगर छावनी भिलाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts